लाड़की बहन योेजना (सौ. Youtube ) 
वीडियो

लाड़की बहन योजना में पुरुषों ने दीदी बन किया घोटाला, CBI जांच की हो रही डिमांड

हाल ही में लाड़की बहन योजना में बहुत बड़े घोटाले की खबर सामने आ रही है। जिसके अनुसार, 14000 पुरुषों ने महिला बनकर फर्जी तौर पर इस योजना का लाभ उठाया है।

अपूर्वा नायक

महाराष्ट्र में महिला वोटर्स को लुभाने के लिए देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने महिलाओं के लिए माझी लाड़की बहन नामक योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को शुरु करने का उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं को मासिक सहयोग देने का था। लेकिन इस योजना को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। जिसके अनुसार जानकारी मिली है कि राज्य के 14,000 पुरुषों ने फर्जी तौर पर इस योजना का लाभ उठाया है। माझी लाड़की बहन योजना को लेकर लेकर सुप्रिया सुले ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और करीब 14 हजार पुरुषों को गलत तरीके से लाभ दिया गया, जिससे राज्य सरकार को लगभग 21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिसपर सरकार की ओर से जवाब देते हुए अजित पवार ने कहा है कि इन पुरुषों को प्राप्त हुई राशि को पूरा वसूला जाएगा। पुरुषों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा