HIGHLIGHTS
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
मंत्री रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को एक वीडियो साझा किया था
अपने पति पर लगाए थे उत्पीड़न और जान से मारने के आरोप
Girdhari Lal Sahu Arrested: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को देहरादून की कैंट कोतवाली में पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के लिए SIT टीम का भी गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए 3 नोटिस भेजे जाने के बावजूद गिरधारी लाल जांच में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल किया गया।
उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पति पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, जान से मारने की धमकी और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
साथ ही साथ ये भी आरोप लगाया था कि पति ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे विवाह किया है और कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रेखा आर्या ने फेसबुक पर एक वीडियो भी साझा किया
रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को फेसबुक ऐप पर एक वीडियो और पति से जुड़ा एक ऑडियो भी शेयर किया। रेखा आर्य ने स्पष्ट किया कि मामला दर्ज करवाने जेसा बड़ा कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
जिसके बाद उन्होेंने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मामला दर्ज करवाया। पति पर मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए।
बता दें कि गिरधारी लाल पर ऑडियो का हवाला देते हुए हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। फेसबुक पर वीडियो शेयर करने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।