उत्तरकाशी से सुरक्षित बाहर निकाले गए पर्यटक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

Uttarkashi Cloudburst: महाराष्ट्र के 16 पर्यटक लापता, सुरक्षित बचे लोगों ने सुनाई आपबीती

Uttarkashi Cloudburst 16 People Missing From Jalgaon: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। इस आदपा के बाद से महाराष्ट्र के 16 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं।

आकाश मसने

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को बादल फटने के बाद आयी विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण पूरा धराली गांव तबाह हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में कई पर्यटक होने की भी बात सामने आ रही है। इसमें कुछ पर्यटक महाराष्ट्र के भी शामिल है। पर्यटन की उत्तराखंड पहुंचे जलगांव जिले के लोगों में से 16 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं।

उत्तरकाशी जिले में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन खराब मौसम और नेटवर्क की दिक्कत के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौती खड़ी कर दी है। गंगोत्री जाने वाले रास्ते में स्थित धराली गांव अब मलबे का ढेर बन चुका है।

जलगांव के 16 लाेग लापता

जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के बाद, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के 16 लोग लापता है। उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

स्थिति पर जानकारी देते हुए, कलेक्टर प्रसाद ने कहा कि सूचना मिली है कि जलगांव जिले के 19 लोग उत्तरकाशी में हैं, जिनमें से 3 लोगों से संपर्क हो गया है। 16 लोगों से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार और जलगांव जिला प्रशासन, लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार और उत्तरकाशी जिला प्रशासन के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहे हैं।

बचाए गए पर्यटकों ने बताया आपबीती

महाराष्ट्र के जलगांव से उत्तरांखड पहुंचे पर्यटक वहां फंस गए हैं। जलगांव के रूपेश मेहरा ने बताया कि वहां सड़कें बंद हो गई थीं। हमें हेलीकॉप्टरों से बचाया गया। हमें वहां तैनात सभी एजेंसियों से भरपूर मदद मिली और हमें वहां से निकाल लिया गया।

गांव वालों ने की मदद, सेना को देखकर मिली ताकत: आरोही

जलगांव की आरोही मेहरा ने धराली की घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जब ये सब हुआ तो मैं बहुत डर गई थी। गांव वालों ने हमारी बहुत मदद की। भारतीय सेना के जवानों को देखकर हमें बहुत ताकत मिली।

उत्तरकाशी में बादल फटने और भूस्खलन की घटना के बाद सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन उत्तरकाशी के धराली में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यहां फंसे लोगों को बचाकर मातली हेलीपैड पर लाया गया है।

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल