अलकनंदा-मंदाकिनी नदियों में उफान (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग में नदियां उफान पर, पानी में डूबी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, भूस्खलन से ठप हुए मार्ग

Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से अलकनंदा-मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं, पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी है।

अनन्या तिवारी

Uttarakhand Weather Alert Monsoon Update: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने रुद्रप्रयाग जिले में जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का यह सिलसिला सोमवार को और भी अधिक आक्रामक हो गया जिससे नदियां उफान पर हैं और पहाड़ दरकने से मुख्य मार्ग बाधित हो गए हैं। प्रशासन ने पूरी घाटी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

पानी में समाई भगवान शिव की विशाल प्रतिमा

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां अपने पूरे उफान पर हैं। इन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे तटीय इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रुद्रप्रयाग के बेलनी क्षेत्र में अलकनंदा नदी के किनारे स्थापित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा पूरी तरह से पानी में डूब गई है। यह दृश्य न केवल स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय है, बल्कि नदी के बढ़ते जलस्तर की खतरनाक स्थिति को भी साफ तौर पर बयां कर रहा है।

बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर थमे पहिए

भारी बारिश का सबसे बुरा असर सड़क संपर्क पर पड़ा है। भूस्खलन की वजह से जिले के महत्वपूर्ण हाईवे कई जगहों पर बंद हो गए हैं। श्रीनगर-रुद्रप्रयाग मार्ग पर स्थित सिरोबगड़ में भारी भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे तीर्थयात्री और स्थानीय लोग घंटों से फंसे हुए हैं।

वहीं, केदारनाथ हाईवे की स्थिति भी काफी संवेदनशील बनी हुई है। बांसबाड़ा क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए यात्रियों को वहां से न गुजरने की सलाह दी गई है।

आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात

बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। जिला प्रशासन ने किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर दिया है। नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है और पूरे जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सख्त एडवाइजरी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जनता और तीर्थयात्रियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अनावश्यक यात्रा करने से बचें और किसी भी सूरत में नदी-नालों के करीब न जाएं। विशेष रूप से बद्रीनाथ और केदारनाथ की ओर जाने वाले यात्रियों को मौसम विभाग की भविष्यवाणियों और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा, तो नदियों का जलस्तर और भी बढ़ सकता है और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात