अलकनंदा में गिरा ट्रक (सौजन्य-एक्स) 
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा... उफनती अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, एक शव बरामद, कई लापता- VIDEO

Rishikesh-Joshimath Truck Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश से जोशीमठ की ओर जा रहा ट्रक नियंत्रण खाई में गिर गया और अलकनंदा में समा गया।

प्रिया जैस

Joshimath Alaknanda River Truck Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश से जोशीमठ की ओर जा रहा ट्रक नियंत्रण खाई में गिर गई। ऋषिकेश से जोशीमठ की ओर जा रहा एक ट्रक नियंत्रण खो बैठा और हेलंग के पास एक गहरी खाई में गिर गया। उफनती अलकनंदा नदी में सभी सवार लापता बताए जा रहे है।

हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में सवार सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि ट्रक में सवार लोगों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं हुई है। SDRF की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। बचाव दल ने एक शव बरामद कर लिया है। नदी की तेज धारा के बीच मलबे को साफ करने के प्रयास जारी हैं।

मसूरी में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

इससे पहले उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार के लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आईटीबीपी, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और चिकित्सा विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे झड़ीपानी-कोलूखेत शॉर्टकट मार्ग पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम (112) को सुबह 9:16 बजे सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।

उत्तरकाशी से आ रहा था परिवार

हादसे से ठीक पहले कार सड़क किनारे एक दुकान पर रुकी थी। कार में सवार लोगों ने दुकानदार को बताया था कि वे उत्तरकाशी से आ रहे हैं। कुछ सामान खरीदने के बाद जैसे ही सभी लोग वापस कार में बैठे, तो कार अचानक तेज गति से ढलान की ओर लुढ़कने लगी। कार चालक का भी वाहन से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद कार सड़क से बाहर निकलकर खाली जमीन पार करते हुए करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सत्यप्रकाश, 19 वर्षीय मनीत, गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी 48 वर्षीय सविता (धर्मवीर की पत्नी) और दिल्ली के करोल बाग निवासी 46 वर्षीय संगीता के रूप में की है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा