बचाव दल द्वारा बचाया गया व्यक्ति (फोटो सोर्स सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

डूबते पिता को बचाते हुए अलकनंदा में बहा मलेशिया का व्यक्ति, बदरीनाथ दर्शन के लिए आया था परिवार

बदरीनाथ धाम के गांधी घाट पर मलेशिया से भारत घूमने आए परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। गांधी घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसलने से परिवार का बुजुर्ग व्यक्ति नदी में गिर गया जिसे बचाने के चक्कर में उनका बेटा नदी के तेज बहाव में बह गया।

रीना पंवार

देहरादून : उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम के पास अलकनंदा नदी में मंगलवार को मलेशिया निवासी एक व्यक्ति बह गया। वह अपने पिता को बचाने के लिए नदी में कूदा था। इस दौरान व्यक्ति के पिता को बचाव दलों ने सुरक्षित बचा लिया। यह घटना बदरीनाथ धाम में गांधी घाट पर हुई जिससे हड़कंप मच गया। यह व्यक्ति अपने पिता और परिवार के अन्य लोगों के साथ बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए आया हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नदी में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बचाव दलों ने सुरेश चंद्र को घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर बचा लिया लेकिन उनका पुत्र 40 वर्षीय डॉ बलराज सेठी नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया ।

मलेशिया से भारत घूमने आया था परिवार

घटना के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया की बलराज सेठी को ढूंढने के लिए बचाव दल की टीम लगातार प्रयास कर रही है। बचाए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र को निकटवर्ती विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलेशिया निवासी पिता—पुत्र अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ बीते 14 सितंबर को भारत पहुंचे थे । ये परिवार चारधाम की यात्रा करने के बाद आज मंगलवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के लिए यहां पहुंचा था।

पिता को बचाने के लिए नदी में कूदा बेटा

जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने से पहले यह परिवार अलकनंदा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान NRI सुरेश चंद्र का पैर फिसल गया जिससे वे नदी में गिर गए और पानी के तेज बहाव में बहने लगे। पिता को बहता देख बेटा बलराज सेठी भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया। घटना का पता चलते ही मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम पहुंची। बचाव दलों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए सुरेश चंद्र को किसी तरह बचा लिया, लेकिन बलराज का कहीं पता नहीं चल पाया। बचाव दल द्वारा लगातार तलाशी अभियान जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन