केदारनाथ और दिल्ली का लाल किला।  
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में माइनस 14 डिग्री तापमान, दिल्ली में बीते 5 साल का टूटा रिकॉर्ड, जानें अपने प्रदेश का हाल

Cold Wave: दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही। पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति और गंभीर बनाया है।

रंजन कुमार

Weather Today: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, केदारनाथ में तापमान माइनस 14 पहुंच गया है। दूसरी ओर चक्रवात दितवाह का असर दक्षिण भारत तक सीमित है, जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तरी राज्यों में इसका सीधा प्रभाव नहीं है।

उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर उत्तर की ओर बढ़ने और बुधवार सुबह तक और कमजोर होने की संभावना है। कराईकल और चेन्नई में डापलर मौसम रडार द्वारा निगरानी की जा रही। कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और रानीपेट में कुछ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में सामान्य से 1.7 डिग्री कम तापमान

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार नवंबर महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम रहा। इससे पहले इस मौसम में सबसे कम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर 2024 को अधिकतम तापमान सबसे कम 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

रात में तापमान 8 डिग्री तक गिरा

दिल्ली में रविवार का दिन पिछले पांच साल में नवंबर में सबसे ठंडा रहा। रात के समय तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जो बीते तीन साल में सबसे कम रहा। मासिक औसत न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले साल यह 9.5 डिग्री सेल्सियस और 2023 में 9.2 डिग्री था। पिछले साल औसत न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था। साल 2023 में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। साल 2022 में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, साल 2021 में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

और गिरेगा तापमान

आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान और तेजी से गिरेगा। 15 दिसंबर के बाद से शीत लहर का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। लोगों को काफी सावधान रहना होगा। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव करने की जरूरत है।

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं