(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
उत्तराखण्ड

भारतीय ओलंपिक संघ का ऐलान, अगले साल उत्तराखंड में होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

भारतीय ओलंपिक संघ ने 38वें राष्ट्रीय खेल अगले साल जनवरी में उत्तराखंड में आयोजित किये जाने की घोषणा की है। जल्द ही इसे लेकर मंजूरी भी मिल जाएगी। उत्तराखंड की सरकार भी खेलों के आयोजन को लेकर पूरी तरह तैयार है।

रीना पंवार

नई दिल्ली : 38वें राष्ट्रीय खेल अगले साल की शुरुआत में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित किये जायेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को यह घोषणा की है। इसे लेकर विज्ञप्ति जारी करते हुए ओलंपिक संघ ने कहा कि इस महीने के आखिर में होने वाली आमसभा में 38वें राष्ट्रीय खेल के कार्यक्रम को मंजूरी मिलना बाकी है। बता दें कि आईओए की आमसभा की बैठक 25 अक्टूबर नई दिल्ली में होगी।

बुधवार को जारी भारतीय ओलंपिक संघ की विज्ञप्ति में आईओए अध्यक्ष पी टी उषा ने कहा ,‘‘ राष्ट्रीय खेलों का उत्तराखंड में आयोजन करने को लेकर हम काफी रोमांचित है । ये खेल देश भर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये मंच प्रदान करते हैं ताकि भविष्य में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब हो सकें ।''

दस हजार से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल

38वें राष्ट्रीय खेल में 38 खेल शामिल किए जाएंगें। इन 38 खेलों में शामिल होने के लिए यहां दस हजार से ज्यादा खिलाड़ी, अधिकारी और विभिन्न खेलों से जुड़े कोचों के भाग लेने की उम्मीद है। वहीं, खेलों के आयोजन को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार भी पूरी तरह तैयार है। इसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ,‘‘ हम विश्व स्तरीय खेल अनुभव देने का वादा करते हैं । राष्ट्रीय खेलों के जरिये उत्तराखंड के आतिथ्य और समृद्ध संस्कृति की भी बानगी देखने को मिलेगी ।''

गोवा में हुए थे पिछले राष्ट्रीय खेल

उल्लेखनीय है कि पिछले राष्ट्रीय खेल 2023 में गोवा में आयोजिक हुए थे। इसमें महाराष्ट्र राज्य ने सबसे ज्यादा 80 स्वर्ण पदक अपने नाम किये थे। इसके साथ महाराष्ट्र ने कुल 228 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा