चारधाम यात्रा के दौरान से जुड़े नियम (सौ.सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

Char Dham Yatra: तीर्थ यात्रियों को मिलेगी मुफ्त WiFi सुविधा, रुद्रप्रयाग में सरकार की पहल

चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओें को अब फ्री wifi सुविधा का लाभ मिल सकेगा। उत्तराखंड सरकार ने रुद्रप्रयाग में अपना मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है। इसे जिला आपदा संसाधन नेटवर्क नाम दिया गया है।

यतीश श्रीवास्तव

देहरादून: चार धाम यात्रा पर बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान सरकार की ओर से सुरक्षा और सुविधाओें के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओें की यात्रा सुखद बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की जरूरतोें और सुविधा को देखते हुए सरकार ने रुद्रप्रयाग में अपना मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है। इससे श्रद्धालुओं को यहां मुफ्त WiFi सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने रुद्रप्रयाग में अपना मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है। इस नेटवर्क को जिला आपदा संसाधन नेटवर्क नाम दिया गया है। खास ये है कि यह नेटवर्क न सिर्फ आपदा या किसी विकट परिस्थिति में लगातार काम करेगा, बल्कि इसमें मोबाइल डाटा, वॉयस कॉलिंग, उच्च गुणवत्ता वाली सीसीटीवी विजुअल और वाईफाई की सुविधा भी है।

WiFi सेटिंग में जाकर रजिस्टर करना होगा मोबाइल नंबर

रुद्रप्रयाग जिले के डीएम सौरभ गहरवार ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह पहल की है। इस मोबाइल नेटवर्क के अंतर्गत श्रद्धालुओं को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिल सकेगी। सीडीओ जीएस खाती ने बताया कि वाईफाई सुविधा का लाभ लेने के लिए वाईफाई सेटिंग में जाकर मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा। फिर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे डालने के बाद आधे घंटे तक हाईस्पीड वाईफाई सुविधा लाभ उठाया जा सकेगा।शनिवार को इसका ट्रायल किया गया।

केदारनाथ में सहायक बना था ये नेटवर्क

रुद्रप्रयाग देश का पहला ऐसा जिला बन गया है जिसका अपना अलग और संपूर्ण मोबाइल नेटवर्क है। जुलाई 2024 में केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई आपदा के दौरान जब अन्य मोबाइल नेटवर्क काम करना बंद कर दिए थे, तब यह नेटवर्क यात्रियों, मजदूरों और बचाव दलों के लिए लाइफलाइन बना था। इससे रास्ते में फंसे लोगों ने अपने घरों से संपर्क किया और राहत एवं बचाव कार्यों में भी काफी मदद मिली।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

30 अप्रैल को हुई यात्रा की अधिकारिक शुरुआत

चार धाम यात्रा 2025 की आधिकारिक शुरुआत 30 अप्रैल को हुई थी, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठान के बीच अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए थे। 2 मई को केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 मई को केदारनाथ पहुंचे और केदारनाथ परिसर में आयोजित मुख्य सेवक भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच