कार हादसा (सौजन्य-एक्स) 
उत्तराखण्ड

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराकर पेड़ में घुसी कार, 6 की दर्दनाक मौत

कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। देर रात इनोवा कार की एक कंटेनर से भिड़ंत हो गई। कार पहले कंटेनर से टकराई और फिर उसके बाद पेड़ से टकरायी।

प्रिया जैस

देहारादून: कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। देर रात इनोवा कार की एक कंटेनर से भिड़ंत हो गई। कार पहले कंटेनर से टकराई और फिर उसके बाद पेड़ से टकरायी। कार में 7 लोग सवार थे। यह टक्कर इतनी भयावह थी कि इसमें 6 लोगों की मौत हो गई और एक घायल है, जिसे उपचार के लिए सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में महिला और पुरूष दोनों शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि कार किशन नगर चौक की ओर से आ रही थी। कार की रफ्तार तेज थी तेज रफ्तार कार ने ओएनजीसी चौक पर कंटेनर को टक्कर मारी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार संतुलन नहीं कर पायी और टक्कर के बाद कार का बोनट कंटेनर में ही चिपक गया। टकराने के बाद कार गलत दिशा की ओर मुकड़ गई और करीब 100 मीटर दूर जाकर एक पेड़ से टकरा गयी।

इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, जिस कारण कार में बैठे किसी के भी जिंदा बचने की कोई उम्मीद नहीं बची। पुलिस ने हादसे के बाद कंटेनर को जब्त कर लिया है और कार्रवाई कर रही है। इस हादसे में 3 युवक और 3 युवतियां हादसे का शिकार बन गई।

मृतकों की हुई पहचान

कार में यात्रा कर रहे मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में जीएमएस रोड निवासी 19 साल के गुनीत, वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश के 23 साल के कुणाल के रूप में हुई है। इसके अलावा तिलक रोड निवासी 23 साल की नव्या गोयल, कालिदास रोड निवासी 24 साल के अतुल अग्रवाल, कांवली रोड निवासी 20 साल की कामाक्षा और राजपुर रोड निवासी ऋषव जैन के रूप में हुई है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी