नई दिल्ली : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार यहां एक बस सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे और बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बताई जा रही है।
एसडीएम सल्ट संजय कुमार ने इस हादसे में 7 लोगों के मौत की पुष्टि किया है। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य करने में जुटी हुई हैं। दरअसल घायलों को खाई से अभी रेस्क्यू किया जा रहा है।
ये भी पढें : Israel Syria War: इजरायल ने सीरिया में भी भेजे सैनिक, जमीनी हमला करके ईरान से जुड़े सीरियाई नागरिक को पकड़ा
बता दें कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं और जरुरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं।
ये भी पढें : क्या है मनी ट्रांसफर स्कैम? कैसे करें बचाव?