16 नवंबर से शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट सोर्स: सोशल मीडिया
उत्तराखण्ड

16 नवंबर से शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट, पंच पूजा से पहले श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ बदरीनाथ धाम

Badrinath Dham Closing Date 2026: उत्तराखंड का बदरीनाथ धाम 16 नवंबर से शीतकाल के लिए बंद हो रहा है लेकिन उससे ठीक पहले यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • 16 नवंबर से शीतकाल के लिए बंद हो रहे बदरीनाथ के कपाट

  • पंच पूजा से पहले श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ बदरीनाथ धाम

  • नवंबर में श्रद्धालुओं की उमड़ रही खासा भीड़

Badrinath dham Temple Timing: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में एक बार फिर चहलकदमी बढ़ गई है। दरअसल, 16 नवंबर को बदरीनाथ के धाम शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इससे पहले लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

जिस दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से आगे मारवाड़ी और विष्णुप्रयाग के बीच जबरदस्त ट्रैफिक जाम देखने को भी मिला। वहीं कपाट बंद करने की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जााएगी। इसके बाद 16 नवंबर को रात 9:37 बजे कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट

BKTC के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ के मुताबिक, 12 नवंबर को बदरीनाथ धाम में श्री गणेश जी के कपाट बंद किए जाएंगे। 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। वहीं 14 नवंबर को खड्ग पुस्तक पूजा और वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो जाएगा। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी जी को श्री बदरीनाथ आने का न्यौता दिया जाएगा।

जिसके बाद अगले दिन यानी 16 नवंबर को रात 9:37 बजे धाम के कपाट बंद होंगे। पंच पूजाएं बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी और अमित बंदोलिया संपन्न कराएंगे। मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कप्रवाण सहित समिति के सदस्य व अधिकारी मौजूद रहेंगे।

हर साल इस समय कम ही आते हैं श्रद्धालु

आमतौर पर यदि देखा जाए तो उत्तराखंड राज्य में बदरीनाथ के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दराज से इस वक्त कम ही आते हैं। लेकिन इस बार ये रिकॉर्ड बना है कि यात्रा के अंतिम दिनों में भी भक्तगण बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं।

वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से आगे की ओर मारवाड़ी और विष्णुप्रयाग के बीच जबरदस्त ट्रैफिक जाम देखने को मिला। शहर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

बदरीनाथ में पड़ रही कड़ाके की ठंड

बता दें कि इस समय बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों की बात करें तो धाम की चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है। लेकिन श्रद्धा इतनी कि धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते शनिवार धाम में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

दिल्ली के नांगलोई विहार में सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF और BSF की टीम

कश्मीर घूमने गए पर्यटकों के साथ हादसा, गांदरबल में 60 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 18 घायल; 6 की हालत गंभीर

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज