पीएम मोदी के साथ गोरखपुर सांसद रवि किशन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'भारत की गद्दी पर बैठा, बाप तुम्हारा मोदी है', Operation Sindoor पर भाजपा नेता रवि किशन ने पाकिस्तान को दिखाए तेवर

पीएम मोदी पहलगाम हमले के बाद बिहार गए थे। उन्होंने लोगों से वादा किया था कि उनकी सरकार आतंकियों को सजा दिलाकर ही दम लेगी। वायु सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए।

अक्षय साहू

गोरखपुर: भारत ने पाकिस्तान को पहलगाम हमले का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दे दिया है। भारतीय वायु सेना ने 7 मई रात करीब एक बजे पाकिस्तान के समर्थन से चलने वाले 9 आतंकी ठिकानों पर बमबारी करके उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। भारत सरकार के इस कदम की पूरे देश में सराहना हो रही है, आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सरकार के इस फैसले में उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं और इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इसी बीच गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए पाकिस्तान को अपने तेवर दिखाए हैं। रवि किशन ने एक्स पर पोस्ट कर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है, भारत की गद्दी पर बैठा, बाप तुम्हारा मोदी है।’ सोशल मीडिया पर भाजपा नेता के इस पोस्ट की लोग तारीफ कर रहे हैं।

पीएम ने कही थी बदले की बात

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी बिहार के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश के लोगों से वादा किया था कि उनकी सरकार पहलगाम हमले के दोषियों और उनके आकाओं को सजा देकर रहेगी।

7 मई को भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले करके पहलगाम हमले में मारे गए लोगों का बदला ले लिया है। वहीं, खबर है कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया। इससे लोगों में दोहरी खुशी है।

मनोज तिवारी ने भी दी प्रतिक्रिया

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रवि किशन के मित्र और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के 9 सबूत दिखाए और कैप्शन में लिखा, 'पूछना यह था...इतने सबूत काफी हैं... या वीडियो चाहिए...।' उन्होंने इस पोस्ट के जरिए उन विपक्षी नेताओं पर तंज कसा जो 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद सरकार से हमले का सबूत मांग रहे थे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान