योगी आदित्यनाथ का पाकिस्तान पर निशाना 
उत्तर प्रदेश

CM योगी का प्रहार, पाकिस्तान 75 साल बहुत जी लिया, अब इसके गिनती के दिन ही बचे

अयोध्या नगरी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान 75 साल चल गया लेकिन अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। यह देश कुछ ही दिन का मेहमान है। जल्द ही इसका अंत होने वाला है।

यतीश श्रीवास्तव

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि पाकिस्तान ने आतंकियों को रहने का ठिकाने देकर अपना ही नुकसान किया है। यह देश 75 साल तक चल गया, इसके लिए यही बहुत है, अब इसका अंत समय आ गया है। जल्द ही इस देश का अंत होने वाला है।

योगी आदित्यानाथ अयोध्यानगरी में हनुमानगढ़ी में कथा मंडप का उद्घाटन किया। इस दौरान चर्चा में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि पहलगाम में हमारे निर्दोष सैलानियों को धर्म पूछकर मारा गया है। उन्होंने 26 लोगों की जान ली लेकिन हमने उस आतंक का बदला लेते हुए उनके 124 आतंकियों को मार गिराया। उनके आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर उनकी कमर तोड़ दी है। अब ये देश खोखला हो गया है।

75 साल बहुत चल गया, अब गिनते की दिन बचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि ये आतंकियों को पनाह देने वाला पड़ोसी मुल्क आतंकवाद पर ही जिंदा है। इस बार भारत ने ऐसा प्रहार किया है कि इनके आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया है। ये देश आतंकियों के भरोसे चल रहा है जो अब टूट गया है। पाकिस्तान 75 साल तक चल गया बहुत है, अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। अब इसके गिनती के दिन ही बचे हैं।

पाकिस्तान अपने कर्मों का फल भुगत रहा

सीएम योगी ने पड़ोसी मुल्क पर हमला करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान को कई मौके दिए लेकिन वह आदतों से बाज नहीं आया। भारत कभी किसी पर हमला नहीं करता है, लेकिन यहां पर अशांति फैलाने की कोशिश की जाएगी तो अब हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। ऑपरेशन सिंदूर इसी का नतीजा है। पाकिस्तान आज अपने कर्मों का ही फल भुगत रहा है। आईएमएफ से लोन लेकर देश को चला रहा है। ये देश अपने अंत के कगार पर पहुंच रहा है।

हमारा अस्तित्व सनातन की वजह से

सीएम योगी ने कहा कि हमारा अस्तित्व सनातन की वजह से है जबकि पाकिस्तान में सब कृत्रिम है। इस देश के पास अपनी खुद की पहचान भी हमारी दी हुई है। इसके बाद भी यह भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचता है। भारत हर साजिश और हमले का जवाब देने की ताकत रखता है।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा