मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

योगी ने मंत्रिमंडल की मीटिंग में सौंपा जीत का टारगेट, ऐसे देना है गठबंधन को जवाब

मुख्यमंत्री योगी ने चुनाव वाली सीटों के प्रभारियों से फीडबैक लेने के साथ-साथ चुनाव जीतने के तौर-तरीके पर भी चर्चा की है और राज्य में बाढ़ के हालत और राहत कार्यों के बारे में भी पूछा।

विजय कुमार तिवारी

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां अपने आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा उपचुनाव और राज्य के कई हिस्सों में आई बाढ़ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित प्रभारियों से फीडबैक लेने के साथ-साथ चुनाव जीतने के तौर-तरीके पर भी चर्चा की है।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  बैठक में उप्र के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री मौजूद थे। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों को केवल संक्षिप्त जानकारी दी और बताया कि इस बैठक में बाढ़, विकास कार्यों और आगामी चुनावों पर चर्चा हुई है।

आप को ज्ञात है कि पिछले एक पखवाड़े में राज्य के 17 जिलों के 700 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बैठक विशेष रूप से आगामी चुनावों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी और हम उन सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे जहां उपचुनाव होने हैं। ताकि विपक्ष को करारा जवाब दिया जा सके।

प्रदेश की दस विधानसभा सीटों... कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) पर उपचुनाव होने हैं।

राज्य में विधायक रहे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद करहल (मैनपुरी) विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इसी तरह कटेहरी (अंबेडकरनगर) सीट सपा के लालजी वर्मा के अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद खाली हुई है। सपा नेता अवधेश प्रसाद के अयोध्या से लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण उन्हें मिल्कीपुर (अयोध्या) सीट से इस्तीफा देना पड़ा। सपा नेता जिया उर रहमान बर्क की मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट उनके संभल से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई है।

राष्ट्रीय लोक दल के चंदन चौहान ने बिजनौर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के अतुल गर्ग ने गाजियाबाद से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद गाजियाबाद विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के विनोद कुमार बिंद ने भदोही से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के अनूप सिंह उर्फ अनूप प्रधान बाल्मीकि ने हाथरस लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के प्रवीण पटेल ने फूलपुर लोकसभा सीट से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के इरफान सोलंकी की कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट, एमपी/एमएलए अदालत द्वारा सात साल की कैद के मद्देनजर उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद रिक्त घोषित कर दी गई है।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा उप्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। पार्टी प्रदेश में 33 सीटों पर सिमट गई, जो 2019 के मुकाबले 29 सीटों की गिरावट है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (‘इंडिया') ने बढ़त हासिल की और सपा ने 37 सीटें जीतीं,  जो 2019 के मुकाबले 32 सीटों की बढ़त है। कांग्रेस पार्टी ने 6 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की।

-एजेंसी इनपुट के साथ

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला