महाराजगंज में महिलाओं ने बीजेपी नेता को कीचड़ से नहलाया (सोर्स- वीडियो) 
उत्तर प्रदेश

महिलाओं ने BJP नेता के बांधे हाथ...गिराया और कीचड़ से नहलाया, देखें- VIDEO

यूपी के महराजगंज में नौतनवा के पूर्व चेयरमैन और BJP नेता गुड्डू खान के घर में घुसकर महिलाओं ने गुड्डू खान के हाथ पैर बांध दिए उन्हें जमीन पर पटक दिया और कीचड़ से खूब नहलाया।

अभिषेक सिंह

महाराजगंज: महराजगंज जिले के नौतनवा में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन और भाजपा नेता गुड्डू खान के घर में घुसकर महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया। महिलाओं ने गुड्डू खान को कीचड़ से नहलाया। इससे पहले उन्हें कुर्सी पर बैठाया। उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर कजरी गाते हुए उनके सिर पर 4 बाल्टी कीचड़ डाल दिया।

भाजपा नेता को जमीन पर पटक दिया और उन पर कीचड़ लगाया। महिलाओं के इस कृत्य के पीछे कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि यह एक मान्यता या यूं कहें कि परंपरा है, जो बारिश से संबंधित है। नौतनवा में यह परंपरा 15 साल से चली आ रही है। गुड्डू खान 10 साल तक यहां के चेयरमैन रहे हैं, इसलिए मुखिया के तौर पर वह यह परपंरा निभाते हैं।

वर्षों से चली आ रही ये परंपरा

इस परंपरा के बारे में महिलाओं ने कहा, "अगर इलाके में बारिश नहीं हो रही हो तो वहां के सबसे मशहूर व्यक्ति को कीचड़ से नहलाना चाहिए। इससे इंद्र देव खुश होते हैं और बारिश होने लगती है।" भाजपा नेता गुड्डू खान ने कहा, पुराने समय में राजा-महाराजाओं के यहां भी यह परंपरा निभाई जाती थी। इस मान्यता के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारी करती हैं।

सामने आया रोमांचक वीडियो

रविवार को सोनकली देवी, परमज्योति देवी, सावित्री देवी, आरती, प्यारी, मनसा देवी, जालीमुन निशा, अमरावती देवी, चमेली खातून, शालू, माया देवी समेत कई महिलाएं भाजपा नेता गुड्डू खान के घर पहुंचीं। वे अपने साथ मिट्टी लेकर आई थीं। जिसे उन्होंने बाल्टी में पानी के साथ मिलाकर स्नान कराया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, हिंदू शास्त्रों में इंद्रदेव को देवताओं का राजा तो कहा ही जाता है, साथ में बारिश का देवता भी माना जाता है। इसीलिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग यज्ञ, हवन और पूजन-अर्चन करते हैं। नौतनवा में भी अच्छी बारिश और फसल की कामना के लिए इंद्रदेव की पूजा की गई है।

गुड्डू खान कहते हैं, इंद्रदेव की इस पूजा में पानी की बाल्टियों की संख्या तय नहीं है। पूजा में अभिषेक के लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है और यह मात्रा व्यक्ति की भक्ति और पूजा विधि पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा, हमारे पूर्वजों ने भी ऐसे प्रयास किए हैं और हर बार बारिश जरूर हुई है। इस बार भी उम्मीद है कि भगवान इंद्र जल्द ही अपनी कृपा बरसाएंगे।

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?