गोरखपुर में पूर्व सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगा है  (सोर्स : सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पूर्व सांसद पर दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया पर दिनभर नाम को लेकर होती रही चर्चा

A former MP Accused Rape Gorakhpur: गोरखपुर में महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, सपा नेताओं ने पूर्व सांसद का नाम सार्वजनिक करने की उठाई मांग।

अनुराग मिश्रा, शक्ति सौरभ

Former MP Accused Rape Gorakhpur: गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली महिला ने पूर्व सांसद पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला ने इस संबंध में रामगढ़ताल थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ कैंट अरुण यश की निगरानी में पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच और महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी है।

सोशल मीडिया पर दिनभर होती रही नाम को लेकर चर्चा

मामले की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दिनभर इसकी चर्चा होती रही। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग पूर्व सांसद के नाम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते नजर आए।

कई लोगों ने अपनी पोस्ट और टिप्पणियों में अलग-अलग नामों का जिक्र भी किया। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से संबंधित पूर्व सांसद के नाम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की पुष्टि नहीं की जा सकती। नवभारत लाइव भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे किसी नाम की पुष्टि नहीं करता है।

सपा नेताओं ने नाम सार्वजनिक करने की उठाई मांग

इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि जिस पूर्व सांसद के खिलाफ महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है, उनका नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर मामले से जुड़ी एक फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में समाजवादी पार्टी के संतकबीर नगर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष अलगू प्रसाद चौहान भी पूर्व सांसद का नाम सार्वजनिक करने की मांग करते दिखाई दिए।

महिला के बयान के आधार पर आगे बढ़ेगी जांच

दूसरी तरफ गोरखपुर पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया है कि संबंधित मामले में प्रार्थना पत्र देने वाली महिला को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। महिला का बयान दर्ज होने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने और पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही आरोपों से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट