गोरखपुर में ट्रेनी महिला सिपाहियों का प्रदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

VIDEO: ट्रेनिंग सेंटर से 600 महिला सिपाही रोते हुए निकलीं, कहा- बाथरूम में कैमरे

Gorakhpur Trainee Women Constable ने सुबह-सुबह हंगामा कर दिया। ट्रेनिंग सेंटर से रोते-चीखते निकलीं महिला सिपाहियों ने अधिकारियों पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाया। कहा बाथरूम में कैमरे लगे हैं।

Saurabh Pal

Gorkhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने शहर गोरखपुर में हैं। बुधवार की सुबह-सुबह गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक के पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव कांप गए, जब करीब 600 ट्रेनी महिला सिपाही रोती-चिल्लाती सड़क पर उतर गईं। महिला सिपाहियों ने ट्रेनिंग सेंटर में अव्यवस्था और अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। महिला सिपाहियों के प्रदर्शन और रोने चिल्लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक महिला सिपाही ने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर के बाथरूम में कैमरे लगे हैं। हमारा वीडियो बनाया गया है, क्या उनको वापस किया जाएगा? कल एक अधिकारी आए थे वो खरी-खोटी सुनाकर चले गए। एक महिला सिपाही ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर में 360 लड़कियों की व्यवस्था है, लेकिन 600 महिला सिपाहियों की यहां ट्रेनिंग हो रही है।

महिला सिपाहियों के हंगामे से हिल गया पुलिस महकमा

महिला सिपाहियों के हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर एडीजी समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। इसके बाद महिला सिपाहियों को शांत कराकर ट्रेनिंग सेंटर के अंदर ले जाया गया। अब ट्रेनिंग सेंटर के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति एंट्री पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार असफरों एंव महिला सिपाहियों के बीच बातचीत हो रही है। महिलाओं ने बाथरूम की गैलरी में लगे कैमरे हटवाने की डिमांड की है। इसके अलावा मामले में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में ट्रेनिंग के पीटीआई को निलंबित कर दिया गया है।

पंखा नहीं लगाने दे रहे अधिकारी

वहीं एक महिला सिपाही ने ट्रेनिंग सेंटर की अव्यस्था बताते हुए कहा कि "600 लड़कियां एक RO से पानी पीती हैं। 30 लड़कियों पर 4 पंखे हैं, उनके भी कंडेंसर खराब हैं। हम अपना पंखा लगाते हैं तो कह रहे हैं कि इसका बिल आएगा। कल योगी जी आ रहे हैं तो उनके लिए रोड बन गई और हमारे पंखे के लिए बिल आएगा"

एडीजी, एसएसपी पहुंचे, लखनऊ से भी अफसर रवाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आज गोरखपुर में हैं। ऐसे में महिला सिपाहियों के हंगामे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से पुलिस के आला अधिकारी गोरखुपर के लिए रवाना हो गए हैं। आईजी पीएसी मध्य जोन प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बाथरूम में कैमरे की बात जांच में गलत पाई गई है। ट्रेनिंग सेंटर में लाइट की समस्या का समाधान कर दिया गया है। ये ट्रेनिंग कैंप गोरखपुर के बिछिया स्थित पीएसी कैंपस में बना हुआ है।

प्रेग्नेंसी टेस्ट के आदेश पर भड़कीं महिला सिपाही

सिपाही की ट्रेनिंग कर रहीं सभी लड़कियों का हेल्थ चेकअप होना था। डीआईजी रोहन पी ने हेल्थ चेकअप में महिला सिपाहियों की प्रेग्नेंसी जांच का भी निर्देश दिया था। इसके लिए मेडिकल टीम बुलाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक प्रेग्नेंसी जांच को लेकर महिला सिपाही नाराज हो गईं। हालांकि अब अवविवाहित महिला सिपाहियों की प्रेग्नेंसी टेस्ट का आदेश रद्द कर दिया गया है।

नियमानुसार पुलिस ट्रेनिंग के दौरान शादीशुदा महिलाओं की प्रेग्नेंसी जांच की जाती है, यदि महिला सिपाही प्रेग्नेंट है तो वो बाद में ट्रेनिंग के लिए अप्लाई कर सकती है। वहीं अविवाहित लड़कियों को शपथ पत्र देना पड़ता है कि वो प्रेग्नेंट नहीं है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान