शारिक साठा व नेपथ्य में संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करती हुई पुलिस (डिजाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

संभल का मास्टरमाइंड...मोस्ट वांटेड और ISI कनेक्शन! आखिर कौन है शारिक साठा? जिसे पड़ा योगी का झन्नाटेदार चांटा

UP News: साल 2024 में यूपी के संभल में हुई हिंसा के सिलसिले में शारिक साठा को योगी सरकार का झन्नाटेदार चांटा पड़ा है। हिंसा के मास्टरमाइंड बताए शारिक के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

अभिषेक सिंह

Shariq Satha: साल 2024 में यूपी के संभल में हुई हिंसा के सिलसिले में शारिक साठा को योगी सरकार का झन्नाटेदार चांटा पड़ा है। संभल हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे शारिक के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह ASP कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम मोहल्ला दीपा सराय में अंजुमन मदरसा के पास शारिक साठा के घर पहुंची।

इस कार्रवाई के दौरान ढोल बजाकर सार्वजनिक घोषणा की गई कि शारिक साठा की चल और अचल संपत्ति जब्त की जा रही है। उसके घर को सील कर दिया गया है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। कानून के तहत की जा रही कार्रवाई की जानकारी पूरे इलाके में फैलाई गई, जिससे हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सारिक साठा पर क्यों हुआ एक्शन?

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शारिक साठा संभल हिंसा मामले में नामजद आरोपी है और लंबे समय से फरार है। कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आरोपी पर कानूनी दबाव बनाने के लिए उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत की गई है।

पुलिस-प्रशासन ने दिया सख्त संदेश

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कुलदीप कुमार ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि अगर आरोपी खुद को कोर्ट या पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करता है, तो कानून के मुताबिक उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संभल हिंसा के वक्त का एक दृश्य (सोर्स- सोशल मीडिया)

प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में यह संदेश गया है कि सरकार और प्रशासन हिंसा और अराजकता फैलाने वालों से पूरी सख्ती से निपटेगी। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

दुबई से गैंग ऑपरेट कर रहा साठा

संभल पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने बताया कि शारिक फिलहाल दुबई में है और वहीं से अपना पूरा गैंग चला रहा है। उसने संभल हिंसा में मास्टरमाइंड की भूमिका निभाई थी। पुलिस और प्रशासन उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

शारिक साठा का ISI से कनेक्शन!

एसपी ने आशंका जताई है कि शारिक के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से संबंध हो सकते हैं। पुलिस ने बताया है कि शारिक मुख्य रूप से सोने की तस्करी, जाली नोट रैकेट, वाहन चोरी और अवैध हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल है। सुरक्षा एजेंसियां ​​अब उसे पकड़ने के लिए कड़े कदम उठा रही हैं।

कितना खतरनाक है शारिक साठा?

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि शारिक साठा कोई आम अपराधी नहीं है, बल्कि देश के कई राज्यों में उसके खिलाफ 69 से ज़्यादा केस दर्ज हैं। शारिक उन लोगों में से एक है, जिन्होंने संभल हिंसा की साजिश रची थी। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। उसके क्रिमिनल रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह एक बड़े संगठित अपराध नेटवर्क का हिस्सा है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच