विनोद साहनी हत्याकांड  (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, तीन आरोपी गिरफ्तार

Vinod Sahani Murder Case: विनोद साहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। परसपुर थाना प्रभारी, शाहपुर चौकी प्रभारी और बीट इंचार्ज को निलंबित किया गया है।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Vinod Sahani Murder Case Gonda: गोंडा में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से शुरू हुई रंजिश में निषाद नेता हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं वहीं थाना अध्यक्ष चौकी प्रभारी और बीट इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ था विवाद

विनोद साहनी सोशल मीडिया पर निषाद समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार पोस्ट करते थे।हमले से कुछ घंटे पहले उन्होंने साध्वी निरंजन ज्योति और राजू दास की तस्वीरों के साथ एक रील पोस्ट की थी इसमें गाना लगाया गया था और लिखा था अगर गीत पसंद आया हो आपके अंदर निषाद राज का खून बहता हो तो यह वीडियो शेयर करो निषाद समाज के दुश्मन हो तो रहने दे।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर कुछ लोगों में नाराजगी थी ।फेसबुक पोस्ट के जरिए वह कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद और उनके बेटे श्रवण निषाद पर भी राजनीतिक टिप्पणी करते थे इसे लेकर भी उनकी लोगों से बहस हो चुकी थी।

सीएम ऑफिस के निर्देश पर हुई कार्रवाई

घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने गोंडा पुलिस को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद परसपुर थाना प्रभारी कमला शंकर चतुर्वेदी और शाहपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह को निलंबित कर दिया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कई थानों की पुलिस फोर्स लगाकर जांच की जा रही है।

कलेक्ट्रेट घेराव के लिए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पहुंच रहे गोंडा

विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद कलेक्ट्रेट घेराव के लिए लखनऊ से गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं।उनके गोंडा पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एडिशनल एसपी,सीओ समेत कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है।

गोंडा बॉर्डर पर रोकने की तैयारी

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद को गोंडा बॉर्डर से कुछ दूरी पर स्थित करनैलगंज चौराहे पर रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है एडिशनल एसपी कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। इसके अलावा गोंडा सर्किट हाउस ,कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय के आसपास भी भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। निषाद समाज समेत विभिन्न समाजों के नेताओं के गोंडा पहुंचने की सूचना को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया की गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: थोड़ी देर में मोदी-पुतिन वार्ता, UN चीफ, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी