सेवा संकल्प अभियान (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

वाराणसी में श्रमिकों को मिली बड़ी सौगात, 8 मेधावी छात्राओं को स्कूटी और 76 श्रमिकों को बांटे साइकिल

Varanasi News: पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत 8 मेधावी श्रमिक छात्राओं को स्कूटी, 76 श्रमिकों को साइकिल, 76 महिलाओं श्रमिकों को सिलाई मशीन 376 को टूल किट बांटे गए।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Service Sankalp Campaign: प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत शुक्रवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर श्रमिक हित में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों की 08 मेधावी छात्राओं को स्कूटी, 76 श्रमिकों को साइकिल, महिला श्रमिकों को 76 सिलाई मशीन तथा 376 श्रमिकों को विभिन्न विधाओं के टूल किट्स वितरित किए। लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी से खिल उठे, वहीं स्कूटी की चाबी मिलते ही श्रमिक बेटियों के खुशी का ठिकाना न रहा।

गरीब कल्याण के संकल्प को साकार के लिए कार्य कर रहे पीएम

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गरीब कल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है और इस दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पीएम के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी सेवा करने और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का माध्यम है।

श्रमिक समाज की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी

अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि श्रमिक समाज की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके कल्याण, बच्चों की शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा श्रमिकों को रोजगारपरक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मेधावी श्रमिक छात्राओं को स्कूटी मिलने से उनकी शिक्षा एवं आवागमन को सुविधा मिलेगी, जबकि महिला श्रमिकों को वितरित सिलाई मशीनों से उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं विभिन्न विधाओं के टूल किट्स मिलने से श्रमिक अपने पारंपरिक एवं तकनीकी कार्यों को बेहतर तरीके से कर सकेंगे। साइकिल वितरण से भी श्रमिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में संजय सिंह, कमलेश मौर्य, प्रकाश राजभर सहित बड़ी संख्या में श्रमिक, स्थानीय लोग एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी