नगर निगम ने चलाया "स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी" अभियान 
वाराणसी

सावन में प्लास्टिक मुक्त अभियान: विश्वनाथ धाम में भारी भीड़ के बीच 372 दुकानों पर लगाए गए जागरूकता स्टीकर

Plastic Free Kashi: सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ के बीच वाराणसी नगर निगम ने प्लास्टिक मुक्त काशी अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान 372 दुकानों पर जागरूकता स्टीकर लगाए गए।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Plastic Free Kashi Vishwanath Temple: सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच वाराणसी नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। मैदागिन से गोदौलिया तक दुकानों पर स्टीकर लगाए गए, दशाश्वमेध घाट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और लोगों से प्लास्टिक मुक्त काशी का संकल्प लेने की अपील की गई।

नगर निगम ने चलाया "स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी" अभियान

श्रावण मास के दौरान काशी में लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए नगर निगम ने "स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी" अभियान को तेज कर दिया है। अभियान के तहत मैदागिन से गोदौलिया तक 372 दुकानों पर जागरूकता स्टीकर चस्पा किए गए, जिनके माध्यम से दुकानदारों और ग्राहकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई।

जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

नगर निगम की आईईसी टीम ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं दशाश्वमेध घाट पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को प्लास्टिक मुक्त काशी का संकल्प दिलाया गया। युवाओं को जोड़ने के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने तस्वीरें खिंचवाकर अभियान का समर्थन किया।

महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी नागरिकों, व्यापारियों, कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि बाबा विश्वनाथ की नगरी को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल न करें।

नगर निगम का कहना है कि सावन भर यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिले और काशी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य सफल हो सके।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल