डीएम सत्येंद्र कुमार (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

वाराणसी में बाढ़ राहत शिविरों का DM सत्येंद्र कुमार ने किया दौरा, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Flood Relief Camps In Varanasi: डीएम सत्येंद्र कुमार ने बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने भोजन, दूध, फल, स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों की देखभाल के निर्देश दिए।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi District Administration: वाराणसी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न बाढ़ राहत शिविरों का तूफानी दौरा कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।

डीएम ने दीप्ति कान्वेंट स्कूल हुकुलगंज, सरस्वती विद्या मंदिर हुकुलगंज, तुलसी निकेतन हुकुलगंज, प्राथमिक विद्यालय ढेलवरिया तथा नवयुग विद्या मंदिर ढेलवरिया सहित अन्य राहत शिविरों का निरीक्षण किया।

बाढ़ पीड़ितों के बीच बैठकर की बातचीत

सरस्वती विद्या मंदिर, हुकुलगंज में जिलाधिकारी बाढ़ पीड़ितों के बीच बैठकर उनसे सीधे बातचीत करते नजर आए। डीएम को अपने बीच पाकर राहत शिविर में रह रहे लोगों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष का भाव दिखाई दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को सुबह का नाश्ता और दोनों समय का भोजन हर हाल में समय से उपलब्ध कराया जाए। बच्चों के लिए दूध, फल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को बांटे चॉकलेट

दीप्ति कान्वेंट स्कूल के राहत शिविर में डीएम ने मेडिकल टीम से चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली और 24 घंटे स्वास्थ्य टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों, वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल पर जोर दिया।

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को बांटे चॉकलेट

तुलसी निकेतन और प्राथमिक विद्यालय ढेलवरिया में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बच्चों और अन्य लोगों से राहत शिविर में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की।

डीएम सत्येंद्र कुमार

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राहत शिविरों में बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी और रसोइयों को साफ-सफाई के साथ भोजन तैयार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को राहत शिविरों में लगातार सक्रिय रहकर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?