भूमि पूजन  (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

दालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी

Varanasi Dalmandi News: वाराणसी की दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। 221 करोड़ रुपये की लागत से 650 मीटर लंबी सड़क 17.4 मीटर चौड़ी की जाएगी, जिससे जाम से राहत मिलेगी।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Dalmandi Road Project: लंबे समय से चर्चा में रही दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। रविवार को दालमंडी में विधिवत भूमि पूजन के साथ परियोजना के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पूजा-अर्चना कर परियोजना का शुभारंभ किया।

17.4 मीटर चौड़ा किया जाएगा सड़क

करीब 221 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दालमंडी की लगभग 650 मीटर लंबी सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर करना और लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाना है।

भूमि पूजन के बाद निर्माण के प्रारंभिक चरण में सड़क के लिए चिन्हित जमीन का समतलीकरण किया जाएगा। इसके बाद ड्रेन और डक्ट निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू होगा। परियोजना के तहत सड़क के आधारभूत ढांचे को विकसित करने के साथ विभिन्न आवश्यक सुविधाओं को भी व्यवस्थित किया जाएगा।

जाम से मिलेगा राहत

दालमंडी मार्ग काशी के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों का आवागमन होता है। संकरी सड़क और अधिक यातायात दबाव के चलते क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण पूरा होने के बाद आवागमन को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

परियोजना के धरातल पर आने के साथ दालमंडी क्षेत्र में सड़क, यातायात और बुनियादी सुविधाओं के विकास की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से प्रस्तावित इस परियोजना के निर्माण कार्य की शुरुआत को काशी के शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें