पुलिस आयुक्त घाटों का निरीक्षण करते हुए (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी

Varanasi Air Show: एयर शो की तैयारियों में जुटा पुलिस-प्रशासन, पुलिस आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

Varanasi Air Show 2026: 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित भव्य एयर शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Air Show Security Arrangements: वाराणसी में 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित देश के सबसे बड़े और भव्य एयर शो की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन जुट गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को पड़ाव चौराहा, रामनगर बाईपास, टेंगरा मोड़, डोमरी गंगा घाट और कोदोपुर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।

लगभग 90 मिनट तक चलेगा यह एयर शो

इस दौरान पुलिस आयुक्त ने बताया कि लगभग 90 मिनट तक चलने वाले इस एयर शो में सेना के विभिन्न प्रकार के विमान और एयरक्राफ्ट रोमांचक हवाई करतब दिखाएंगे। गंगा के दोनों किनारों से इस नजारे को देखने के लिए करीब 30 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने प्रवेश-निकास गेट, होल्डिंग एरिया, बैरिकेडिंग और क्यू मैनेजमेंट की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। गंगा के दोनों तरफ चिन्हित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया।

वैकल्पिक मार्ग व ट्रैफिक डायवर्जन पहले से तैयार करने के निर्देश

बेतरतीब पार्किंग रोकने और पैदल मार्ग, वैकल्पिक मार्ग व ट्रैफिक डायवर्जन पहले से तैयार रखने को कहा गया है। तकनीकी निगरानी पूरे आयोजन की निगरानी CCTV, ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों से की जाएगी। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी एग्जिट, आपातकालीन मार्ग और क्विक रिस्पॉन्स टीम की व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश।

आयोजन से पहले मॉक ड्रिल कर कमियों को दूर करने के निर्देश

बता दें कि निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और आयोजन से पहले मॉक ड्रिल कर कमियों को दूर करने को कहा है ताकि यह एयर शो सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार बन सके। निरीक्षण के दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, DCP ट्रैफिक अनिल कुमार, ADCP काशी वैभव बांगर, ADCP ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा