प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी

सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी में रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Seva Sankalp Varanasi: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में न्याय पंचायत स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को रंगोली के जरिए प्रस्तुत किया।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Seva Sankalp Rangoli Competition Varanasi: सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में न्याय पंचायत स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज के आयोजन एवं मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में धौरहरा न्याय पंचायत के कक्षा छह से 12 तक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से ‘विकसित भारत-2047’ और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को आकर्षक एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों की रंगोली में उनकी कल्पनाशीलता, कलात्मक प्रतिभा और देश के विकास की परिकल्पना स्पष्ट रूप से नजर आई।

कार्यक्रम में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई रंगोलियों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास

खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत-2047’ की संकल्पना को बच्चों तक पहुंचाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालयों के शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम की नोडल शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को रंगोली के जरिए जीवंत रूप दिया।

विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा और सुविधाओं में निरंतर सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के बल पर अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भी विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

विद्यालयों में डिजिटल कक्षाओं का संचालन

उन्होंने कहा कि एक समय सरकारी विद्यालयों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते थे, लेकिन आज प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में बच्चे फर्नीचर पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालयों में डिजिटल कक्षाओं का संचालन हो रहा है। डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को ड्रेस, जूता-मोजा तथा निःशुल्क पुस्तकों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नवोदय विद्यालय, विद्याज्ञान, राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा और अटल आवासीय विद्यालय जैसी परीक्षाओं एवं योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर तिवारी ‘मून जी’, भरत लाल जुमरानी,अंजनी नंदन पांडेय, यूथ आइकॉन उत्तर प्रदेश सृजन चतुर्वेदी, लक्ष्मण सिंह, शारदा चतुर्वेदी संतोष कनौजिया, रामसूरत यादव, जितेंद्र कुमार शिव बच्चन यादव विजय यादव सहित शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य