सत्यम मिश्र (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

सत्यम मिश्र ने संभाला काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO का पदभार, बाबा कालभैरव और विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद

Kashi Vishwanath Temple: सत्यम मिश्र ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के CEO का पदभार संभाला। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा सुगम दर्शन को प्राथमिकता देने की बात कही।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Satyam Mishra Kashi Vishwanath Temple CEO: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्यम मिश्र ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने सपरिवार श्री काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर न्यास एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर मंदिर न्यास एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नवनियुक्त सीईओ सत्यम मिश्र ने अधिकारियों एवं कार्मिकों से परिचय प्राप्त किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता को प्राथमिकता

पदभार संभालने के बाद सत्यम मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाए। साथ ही श्री काशी विश्वनाथ धाम की गरिमा और धार्मिक स्वरूप के अनुरूप व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इस दौरान सत्यम मिश्र ने अधिकारियों एवं कार्मिकों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प