वाराणसी मंडल चिकित्सालय (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

Varanasi: रेलवे अस्पताल में अत्याधुनिक CataRhex 3 easy मशीन से होगी मोतियाबिंद सर्जरी, उपचार में बढ़ेगी सटीकता

Varanasi Railway Hospital: वाराणसी मंडल चिकित्सालय में रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक Oertli CataRhex 3 easy फेको मशीन और नई ओटी लाइट का शुभारंभ किया गया।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Divisional Hospital: मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑपरेशन थियटर में आधुनिक फेको मशीन एवं ओटी लाइट का शुभारंभ किया गया। नर्सिंग अधीक्षक नेली मिंज एवं मेरी राजन जार्ज ने फीता काटकर इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर.जे.चौधुरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीरज कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मधुसूदन विश्वकर्मा समेत मंडल चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

अब मोतियाबिंद की सर्जरी होगी बेहतर

मंडल चिकित्सालय में स्थापित Oertli CataRhex 3 easy Phacoemulsification System आधुनिक एवं कॉम्पैक्ट फेको मशीन है, जिसे मोतियाबिंद की सर्जरी में सर्जन को बेहतर नियंत्रण, सटीकता और सुविधा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। मशीन में easyPhaco™ Technology उपलब्ध है, जो लेंस के टुकड़ों को फेको टिप की ओर आसानी से लाने और उन्हें नियंत्रित रखने में सहायता करती है। इससे सर्जरी के दौरान लेंस के टुकड़ों को बार-बार खोजने की आवश्यकता कम होती है तथा आंख के अंदर आवश्यक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है।

इस मशीन में Precise Fluidics Control की सुविधा है, जिससे सर्जरी के दौरान aspiration और fluid flow को नियंत्रित तरीके से संचालित किया जा सकता है। इसके माध्यम से फेको सर्जरी के साथ-साथ I/A तथा anterior vitrectomy जैसी प्रक्रियाएं भी की जा सकती हैं।

मशीन का compact एवं portable design इसकी एक महत्वपूर्ण विशेषता है। लगभग 5 किलोग्राम वजन और छोटे आकार के कारण इसे आसानी से स्थानांतरित किया जा सकता है। इसका सरल एवं सहज control panel तथा multifunctional foot pedal चिकित्सकों को सर्जरी के दौरान आवश्यक कार्यों को आसानी से नियंत्रित करने में सहायता करता है।

integrated air compressor के साथ anterior vitrectomy की सुविधा भी उपलब्ध

CataRhex 3 easy में small-incision cataract surgery के लिए भी सुविधा उपलब्ध है। चयनित टिप के अनुसार लगभग 1.8 से 2.8 मिलीमीटर तक के छोटे चीरे के माध्यम से फेको सर्जरी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त integrated air compressor के साथ anterior vitrectomy की सुविधा भी उपलब्ध है।

नई ओटी लाइट से ऑपरेशन के दौरान पर्याप्त एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे चिकित्सकों को सर्जिकल क्षेत्र को स्पष्ट रूप से देखने में सुविधा मिलेगी और ऑपरेशन थिएटर की कार्यक्षमता में सुधार होगा।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडल की प्राथमिकताओं में शामिल है। मंडल चिकित्सालय में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से रेलकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा उन्हें उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता भी कम होगी।

मंडल चिकित्सालय में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार ‘बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर सेवा’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट