8 जालियां जब्त (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

वाराणसी के अवलेशपुर में 12 मीट दुकानें ध्वस्त; 8 जालियां जब्त, सावन में नगर निगम का बड़ा एक्शन

Varanasi Meat Shop: अवलेशपुर में सावन के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध के उल्लंघन पर नगर निगम ने 12 दुकानें ध्वस्त कर 8 जालियां जब्त कीं। दोबारा उल्लंघन पर भारी जुर्माने की चेतावनी।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

​Ban On Meat Shop During Sawan: वाराणसी सावन के पवित्र महीने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।

जनभावनाओं और धार्मिक पवित्रता को ध्यान में रखते हुए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शनिवार को निगम की टीम ने शहर भर में बड़ा अभियान चलाया।

12 दुकानों को कराया ध्वस्त

​इस कड़ी में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर नगर निगम की पशु विभाग और प्रवर्तन टीम ने चितई पुर थानाध्यक्ष और पुलिस बल के साथ अवलेशपुर क्षेत्र में कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध रूप से संचालित 12 दुकानों को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया।

आठ जालियां जब्त

इसके साथ ही मौके से आठ जालियां भी जब्त की गईं। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा। नगर निगम की टीम ने इसके अलावा शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में भी औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. विजय अमृतराज ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी शहर के अलग-अलग वार्डों और मुख्य बाजारों में इस तरह का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई दुकानदार दोबारा नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया, तो उस पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO