काशी विश्वनाथ धाम  (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

Sawan 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंज उठी काशी

Sawan Monday 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत हुआ।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Second Monday of Sawan 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगला आरती के बाद जैसे ही बाबा विश्वनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले वैसे ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा काशी विश्वनाथ धाम गूंज उठा। इस दौरान बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली।

मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार और पूजन

बता दें कि सुबह मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार और पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था शुरू हुई। वाराणसी प्रसाशन ने धाम में पहुंच रहे भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा के जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े नजर आए।

काशी विश्वनाथ धाम

सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे। कांवड़िए भी बाबा के दरबार में पहुंचकर गंगाजल अर्पित कर रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में हर तरफ शिवभक्ति का माहौल नजर आया।

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के साथ-साथ सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। धाम की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जवानों की तैनाती की गई है।

सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ से काशी पूरी तरह शिवमय नजर आई। लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस