पूजा चौहान की फाइल फोटो (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

वाराणसी में विवाहिता की संदिग्ध मौत; कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Varanasi Suspicious Death Case: वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहिता पूजा चौहान का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Woman Found Hanging: चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव में शनिवार सुबह 30 वर्षीय विवाहिता पूजा चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार सुबह पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पूजा के नहीं उठने पर घर के लोग उसके कमरे की ओर गए। कमरे में उसका शव पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पूजा का पति विकास चौहान घर पर मौजूद नहीं था। उसके ससुर भी घर से बाहर थे, जबकि सास सरोज देवी और ननद घर पर मौजूद थीं।

पूजा की शादी करीब साढ़े पांच वर्ष पहले विकास चौहान से हुई थी। उसके चार वर्षीय जुड़वा बेटे लव और कुश हैं। मां की मौत से अनजान दोनों मासूम घटनास्थल पर शव को एकटक निहारते रहे। मासूम बच्चों का यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

जांच में जुटी पुलिस टीम

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

इधर, सूचना मिलने पर मायके से पहुंचे पूजा की मां चन्द्रकला देवी, पिता दिनेश चौहान, भाई प्रिंस चौहान समेत अन्य परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों का कहना है कि पूजा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद पूजा की सास सरोज देवी के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई। घटना को लेकर गांव में काफी देर तक चर्चाओं का दौर चलता रहा।

पूजा का मायका तीलौना कला, चिलौना, सैदपुर बताया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही विवाहिता की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर