काशी के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई (सोर्स- नवभारत लाइव)
वाराणसी

गंगा घाटों पर हजारों की भीड़, मंदिरों में लंबी कतारें, कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था के रंग में रंगी काशी

Kashi Kartik Purnima Ganga Snan: वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

  • गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन क‍िए

  • घाटों से मंदिर के रास्तों तक पुलिस, NDRF, CRPF के जवानों की तैनाती रही

Varanasi Kashi Vishwanath Darshan: वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान के लिए लोगों का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था।

दशाश्वमेध घाट समेत शहर के प्रमुख घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान, ध्यान और पूजा के साथ लोगों ने पूरे कार्तिक महीने में गंगा स्नान करने के अपने संकल्प को पूरा किया।

दशाश्वमेध घाट पर स्नान और दान-पुण्य किया

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों और घाट के पुरोहितों को अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-दक्षिणा दी। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक महीने में नियमित गंगा स्नान करने वाले लोग पूर्णिमा के दिन विशेष पूजा और दान-पुण्य के साथ अपने महीने भर के संकल्प का समापन करते हैं।

काशी के घाटों पर कहीं मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना हुई तो कहीं श्रद्धालु दीपदान और धार्मिक अनुष्ठान करते नजर आए। पूरा घाट परिसर हर-हर महादेव और मां गंगा के जयकारों से गूंजता रहा।

गंगा स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार का रुख किया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंगला आरती के बाद दर्शन शुरू होते ही मंदिर की ओर जाने वाली गलियों और प्रमुख रास्तों पर भीड़ बढ़ने लगी।

श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन और जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

घाटों से मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। गंगा घाटों से लेकर मंदिर जाने वाले रास्तों तक पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ NDRF, CRPF, जल पुलिस और PAC के जवान भी तैनात रहे। घाटों पर जल सुरक्षा और प्रमुख रास्तों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के घाटों पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। गंगा स्नान से लेकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन तक पूरा शहर धार्मिक माहौल में डूबा नजर आया।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर