ज्ञापन सौंपते संत समाज (सोर्स- फोटो नवभारत) 
वाराणसी

Varanasi: पप्पू यादव समेत कई विपक्षी नेताओं पर मुकदमा दर्ज, संसद में संत वेशभूषा विवाद ने लिया कानूनी मोड़

Varanasi Kotwali Police Station: वाराणसी के कोतवाली थाने में संत समाज की शिकायत पर सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद सहित कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

 Sant Samaj Complaint Against Pappu Yadav Varanasi: संसद परिसर में संत वेशभूषा पहनकर किए गए राजनीतिक प्रदर्शन का विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। धर्मनगरी काशी में संत समाज की शिकायत पर सांसद पप्पू यादव समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दर्ज कराई शिकायत

पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास के नेतृत्व में संत समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कोतवाली थाने पहुंचा और सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद सहित प्रदर्शन में शामिल अन्य नेताओं के खिलाफ तहरीर दी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि संसद परिसर में संतों की वेशभूषा धारण कर राम मंदिर के चढ़ावे के मुद्दे पर राजनीतिक प्रदर्शन किया गया, जिससे संत समाज की गरिमा और करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

महंत बालक दास ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराने का सभी को अधिकार है, लेकिन संतों के स्वरूप, वेशभूषा और धार्मिक परंपराओं का राजनीतिक प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल करना पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

संत समाज का कहना है कि संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर इस प्रकार का प्रदर्शन संत परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। उनका आरोप है कि इस घटना से पूरे संत समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

उधर, कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत के तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर