बाबा विश्वनाथ धाम  (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Sawan First Monday: सावन के पहले सोमवार पर वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर प्रशासन ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Vishwanath Dham Darshan On Sawan First Monday: सावन के प्रथम सोमवार पर धर्मनगरी काशी पूरी तरह शिवमय हो गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुबह से ही बाबा विश्वेश्वर के जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं तथा कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया अभिनंदन

मंडलायुक्त वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार सहित मंदिर प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

पूरे धाम में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे। इस दौरान मंदिर प्रशासन ने दर्शन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से बाबा के दर्शन कराए जा सकें।

यह भी पढ़ें- ताजमहल पहुंची कांवड़ यात्रा: गंगाजल चढ़ाने से पुलिस ने रोका, जलाभिषेक की मांग पर हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन

बाबा विश्वनाथ धाम

सावन के पहले सोमवार का महत्व

हिंदू मान्यता के अनुसार सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित कर जलाभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत और विधि-विधान से किया गया जलाभिषेक मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार के कल्याण का आशीर्वाद देता है।

कांवड़िए पवित्र नदियों से जल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, जिसे विशेष पुण्यदायी माना जाता है। आस्था, भक्ति और उत्साह के बीच काशी विश्वनाथ धाम आज पूरी तरह शिवमय नजर आया। श्रद्धालुओं का उत्साह और मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं इस दिव्य आयोजन को और भी भव्य बना रही हैं।

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क

क्या CEC ज्ञानेश कुमार पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग

Weather Today: मॉनसून की वापसी तेज, महाराष्ट्र में गर्मी, दक्षिण भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट जारी