विजेंद्र कुमार सोनी की फाइल फोटो (सोर्स- नवभारत)
वाराणसी

Varanasi: पांडेयपुर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारने वाले कपड़ा व्यवसायी विजेंद्र सोनी की मौत!

Varanasi Crime News: वाराणसी के पांडेयपुर में 10 सितंबर को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारने वाले कपड़ा व्यवसायी विजेंद्र कुमार सोनी की आज मौत हो गई। विजेंद्र ने 10 सितंबर को खुद को गोली मार ली थी।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Cloth Businessman Death: वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर इलाके में 10 सितंबर की सुबह लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारने वाले कपड़ा व्यवसायी विजेंद्र कुमार सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे करीब 50 वर्ष के थे। विजेंद्र ने सुबह लगभग पांच बजे अपने सिर में गोली मारी थी। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था।

पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर शुरू की पड़ताल

जानकारी के अनुसार, पांडेयपुर क्षेत्र में रहने वाले विजेंद्र कुमार सोनी कपड़ा व्यवसाय से जुड़े थे। 10 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज के बाद परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई थी।

घटना की सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की थी। प्रारंभिक जानकारी में मामला खुद को गोली मारने का सामने आया था। हालांकि, घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस स्तर से जांच की जा रही थी।

विजेंद्र कुमार सोनी ने खुद को गोली क्यों मारी?

विजेंद्र सोनी का अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार शाम करीब नौ बजे इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस अब घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है। वाराणसी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर कपड़ा व्यवसायी विजेंद्र कुमार सोनी ने खुद को गोली क्यों मारी? क्या वह किसी मानसिक तनाव थे? या कोई और वजह थी?

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक