

UP Monsoon U Turn Update: मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मानसून ने करवट लेते हुए यू टर्न ले लिया है। मौसम वैज्ञानिक के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने वाला था। मानसून की विदाई लगभग तय हो चुकी थी लेकिन इसी बीच मानसून यू टर्न लिया और अब पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है यानी अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में करीब चार-पांच दिन के लिए बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है। बुधवार से बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 40 से अधिक जिलों में अगले 48 घंटे में अच्छी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। लखनऊ और आसपास के जिलों के अलावा कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज चमक व बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।
इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती हैm इसका असर सिर्फ पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिले में देखने को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई लगभग तय हो चुकी थी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 22 सितंबर से पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क को जाना था लेकिन एक आंकड़ा यह भी है कि इस मानसून में 6% कम बरसात हुई है जिससे उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी की तिथियां बदल गई हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 सितंबर तक बारिश का दौर थम सकता है जबकि राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में मानसून की वापसी अक्टूबर में होगी यानी अभी बारिश का दौरा नहीं थमेगा और बारिश जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत उसके आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं।कई जिलों में सुबह से ही बरसात हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसम तंत्र से मौसम ने करवट ली है।इसका असर पूर्वांचल, तराई और मध्य उत्तर प्रदेश में ज्यादा देखने को मिलेगा। 26 सितंबर को पूर्वी तराई के जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।