गोतस्कर के पैर में लगी गोली (सोर्स- नवभारत लाइव)
वाराणसी

आजमगढ़ में पुलिस और गोतस्करों में मुठभेड़, सरेंडर करने को कहने पर की फायरिंग, 4 गिरफ्तार

Azamgarh Police Encounter: जीयनपुर के जोलहापुर गांव के पास पुलिस और गोतसकरों में मुठभेड़ हुई, दो गाय और एक बछड़ा बरामद किया गया। अवैध असलहा, कार और कटान भी मिले।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • आजमगढ़ में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़

  • एक आरोपी के पैर में लगी गोली, 5 तस्कर गिरफ्तार

  • तस्करों के पास से कार, बाइक और हथियार बरामद

Azamgarh Cow Smuggling: आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। ग्राम जोलहापुर के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने उसे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, दो गाय और एक बछड़ा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक अर्टिगा कार, बाइक और पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले चापड़, चाकू, तराजू समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

सरेंडर करने को कहने पर चलाई गोलियां

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जीयनपुर पुलिस शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे क्षेत्र में रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जोलहापुर गांव के पास कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं को चोरी से पकड़कर उनका वध करने और मांस की बिक्री एवं परिवहन की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों ने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सालिम नामक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी समेत चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है।

पुलिस से बचने के लिए बदल रहे थे ठिकाना

यूपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बेसहारा प्रतिबंधित पशुओं को चिह्नित कर चोरी से पकड़ते थे और सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनका अवैध कटान करते थे। मांस की बिक्री और परिवहन भी किया जाता था। पुलिस की निगरानी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते थे। पशुओं के अवशेषों को नदी-नालों अथवा खेतों में फेंकने या जमीन में गाड़ने की बात भी पूछताछ में सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सालिम (24) निवासी अशरफपुर, नौशाद (53) निवासी चांदपार, सोहराब (22) और अदनान (18) दोनों निवासी अशरफपुर, थाना जीयनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नौशाद के खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हैं।

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट