वाराणसी में बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा की लहरों पर शर्मनाक हरकत! बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल, मचा सियासी बवाल

Varanasi Ghat: वाराणसी में नाव पर बीयर पार्टी का वीडियो वायरल होने पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इफ्तार मामले में जेल में बंद 14 मुस्लिम युवकों का जिक्र कर भेदभाव का आरोप लगाया।

अर्पित शुक्ला

Varanasi Ghat Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी पर नाव(Varanasi Ghat) में कुछ लोगों के कथित रूप से बीयर पीने का एक वीडियो सामने आया है। इसी दौरान पास की दूसरी नाव पर कुछ लोग DJ की धुन पर नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सवाल उठाया कि क्या इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी।

ओवैसी ने पूछा सवाल

ओवैसी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कई सवाल किए क्या इस तरह सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना उचित है? क्या इससे लोगों की भावनाएं आहत नहीं होतीं? क्या यह सामाजिक सौहार्द को प्रभावित नहीं करता? क्या यह सार्वजनिक अव्यवस्था या ‘जल अधिनियम’ का उल्लंघन नहीं है? उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी दल इस पर शिकायत क्यों नहीं करता, जबकि 14 मुस्लिम युवक अब भी जेल में बंद हैं।

रमजान के दौरान हुआ था बवाल!

दरअसल, इससे पहले भी इसी स्थान से जुड़ा एक मामला सामने आया था, जिसमें नाव पर इफ्तार(Varanasi Ghat) करने को लेकर 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत याचिका आलोक कुमार की अदालत ने खारिज कर दी थी।

यह घटना 16 मार्च की है, जब कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचगंगा घाट(Varanasi Ghat) के पास गंगा में 14 युवकों ने नाव पर इफ्तारी की थी। आरोप है कि बिरयानी खाने के बाद उसकी हड्डियां गंगा में फेंकी गई थीं। इस मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और वीडियो भी सौंपा था।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी