यूपी और ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन 
उत्तर प्रदेश

यूपी के शिक्षकों को मिलेगी ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी जैसी ट्रेनिंग, MoU साइन

राज्य सरकार और ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच एक समझौता किया गया है। इस समझौते के अंतर्गत शिक्षकों को ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी की तरह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यतीश श्रीवास्तव

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव आने वाला है। दरअसल अब उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के जैसे प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य सरकार और ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच इसे लेकर एक समझौते (mou) पर हस्ताक्षर भी किया गया है। यह समझौता यूपी के बेसिक, माध्यमिक, और उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए रिसर्च, ट्रेनिंग और तकनीकी सहयोग के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को और बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा को केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि राज्य के संपूर्म विकास का हिस्सा मानती है। यह समझौता राज्य के शिक्षा तंत्र में वैश्विक दृष्टिकोण का समावेश करेगी और युवाओं को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। यह शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बड़ी पहल होगी।

प्रदेश ज्ञान की राजधानी बनने की ओर अग्रसर

सीएम योगी ने कहा कि मोनाश यूनिवर्सिटी के साथ यह समझौता शिक्षा के वैश्विक मानकों की ओर एक और बड़ा कदम है। उत्तर प्रदेश को ‘ज्ञान की राजधानी’ बनाने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। इस प्रकार के समझौते शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार के साथ राज्य को वैश्विक शिक्षा मानचित्र पर आगे ले जाने में सहयोगी होंगे।

शिक्षकों और छात्रों को मोनाश यूनिवर्सिटी देगा प्रशिक्षण

प्रदेश में शिक्षकों और छात्रों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और पाठ्यक्रम विकास में मोनाश यूनिवर्सिटी सहयोग देगी। शिक्षक प्रशिक्षण में कुछ सीखेंगे तो छात्रों को इससे लाभ होगा। उन्हें रिसर्च वर्क में काफी लाभ मिल सकेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

मोनाश में हर साल 30000 शिक्षकों को मिलती है ट्रेनिंग

दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर और वर्तमान में मोनाश यूनिवर्सिटी से संबद्ध प्रो. मनीषा ने बताया कि मोनाश में प्रतिवर्ष लगभग 30,000 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है, जिनमें अफगानिस्तान और म्यांमार जैसे युद्धग्रस्त देशों के शिक्षक भी शामिल हैं। अब यूपी के शिक्षकों को भी उसी प्रकार का प्रशिक्षण मिल सकेगा। इससे उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच