यूपी में भारी बारिश का कहर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

School Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश

UP Rain Alert: मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच गाजियाबाद में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मथुरा और हाथरस में भी बारिश के कारण स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

migrator

UP School Closed Today: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार (9 जुलाई) को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया।

बुधवार शाम से गाजियाबाद में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया।

आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें।

मथुरा और हाथरस में भी स्कूलों की छुट्टी

गाजियाबाद के अलावा मथुरा और हाथरस में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। दोनों जिलों के जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में गुरुवार के लिए अवकाश घोषित किया है। स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यूपी में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नोएडा, गाजियाबाद सहित उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है, जिससे सड़कों पर जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे