कुंडा सीएचसी पर पुलिस और भीड़ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP के कुंडा में खूनी जंग! सपा नेता के एक बेटे की हत्या; दूसरा घायल, मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा थाना इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में बच्चों के झगड़े में पूर्व ग्राम प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर है।

अभिषेक सिंह

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा थाना इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में शनिवार देर रात बच्चों के झगड़े में पूर्व ग्राम प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे बेटे के सिर में गोली लगी, जिसे डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

उसका प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है।

पुरानी रंजिश में नई खूनी जंग!

ताजपुर सरियावां गांव के रहने वाले सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान मोअज्जम उर्फ ​​गुड्डू की अपने पड़ोस के तनवीर और अन्य लोगों से पुरानी रंजिश थी। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:00 बजे बच्चों के झगड़े को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए जिससे मारपीट हो गई।

सपा नेता के बेटे को मारी गोली

इस दौरान तनवीर उसके भाई सोहराब और अन्य लोगों ने मोअज्जम के बेटों एहतेशाम उर्फ ​​साहिल के सिर में और फुरकान के गले में गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कुंडा CHC पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सपा नेता के बेटे समेत चार आरोपी नामजद हैं। गांव में तनाव का माहौल है। सपा नेता के एक बेटे की हत्या और दूसरे बेटे को गोली लगने से गांववाले दुखी हैं। दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

गांव में कई थानों की फोर्स तैनात

पुलिस घटना के दूसरे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर