कासगंज में बड़ा हादसा 
उत्तर प्रदेश

UP : कासगंज में बड़ा हादसा, मिट्टी के ढेर में दबने से 1 बच्ची समेत 4 महिलाओं की मौत, CM योगी ने व्यक्त किया शोक

उत्तर प्रदेश से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के कासगंज जिले में आज मंगलवार 12 नवंबर की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। घटना का उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राहुल गोस्वामी

कासगंजः उत्तर प्रदेश से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के कासगंज जिले में आज मंगलवार 12 नवंबर की सुबह एक दर्दनाक हादसे में कई महिलाओं की मौत हो गई। खबरों की मानें तो कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में महिलाएं मिट्टी लेने गई हुई थीं। इस दौरान वहां एक मिट्टी का टीला धंसने से उसमें कई महिलाएं उसी में दब गईं। इनमें एक बच्ची समेत चार महिलाओ की मौत हो गईं।

जानकारी के अनुसार इस समय कासगंज के पास नेशनल हाईवे 530 का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान यहां खुदाई के दौरान पीली मिट्टी निकाली जा रही है। इसी मिट्टी को लेने के लिए आसपास गांव की महिलाएं आज मंगलवार सुबह मोहनपुरा स्थित हाईवे पर पहुंची हुईं थी। वह खुदाई कर मिट्टी निकाल ही रही थी, इसी दौरान एक मिट्टी का टीला धंस गया। इसमें एक बच्ची समेत  9 महिलाएं से ज्यादा दब गई।

घटना के बाद आनन-फानन में इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल मिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकालने का जोरशोर से जारी है। हालांकि इस दौरान चार औरतों की मौके पर ही मौत होने की भी खबर है। वहीं 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।

खबर है कि, महिलाएं घर लीपने के लिए मिट्टी लाने गई थीं , तभी मिट्टी का टीला अधिक खोखला हो जाने के कारण अचानक गिर गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल कुछ और महिलाओं के दबे होने की आशंका के चलते राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे मौजुद हैं।

इस घटना का उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है। फिलहाल बचाव टीम मौके पर तलाश कर रही है कि और कोई महिला दबी हुई तो नहीं है। बचावकार्य जारी है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी