Uttar Pradesh IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। यूपी की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों की लिस्ट में बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ समेत कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल है। यूपी सरकार ने अधिकारियों को नई तैनाती देते हुए कई जिलों की पुलिस कमान में भी बदलाव किया है।
आदेश के मुताबिक ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाओं का जिम्मा मिला। तो वहीं यशवीर सिंह को बस्ती से हटाकर जौनपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया। कुंवर अनुपम सिंह का जौनपुर PAC मुख्यालय, लखनऊ मे तबादला किया गया। रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
एडीजी भगवान एस श्रीवास्तव को एडीजी क्राइम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
यशवीर सिंह एसपी जौनपुर बनाए गए।
कुंवर अनुपम सिंह SP PAC मुख्यालय।
रवीना त्यागी SP बाराबंकी बनाई गईं।
संजय कुमार सेनानायक 4 वाहिनी PAC।
ओमवीर सिंह SP, बसती बनाए गए।
कुंवर ज्ञानंजय सिंह DCP प्रयागराज बने।
कमलेश बहादुर SP लोकशिकायत लखनऊ।
ईरज राजा SP बलिया बनाए गए।
अर्पित विजयवर्गीय DCP, लखनऊ।
सर्वेश मिश्रा SP मऊ बनाए गए।
विनय कुमार सिंह SP गाजीपुर बनाए गए।
चिराग जैन एसपी सिटी बरेली।
मानुष पारिक एसपी सिटी आजमगढ़।
आलोक राजनारायण एएसपी मथुरा।
पुर्णेंदू सिंह एसपी बागपत बनाए गए।
मधुबन कुमार सिंह एसपी हापुड़ बनाए गए।
सुरेश चंद्र रावत एसपी जालौन बनाए गए।
| क्र० | अधिकारी का नाम व बैच | कहाँ से | कहाँ को |
| 1 | श्री ए० सतीश गणेश, आईपीएस-आरआर-1996 | अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उ०प्र०, लखनऊ के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध उ०प्र०, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार। | अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 2 | श्री भगवान एस० श्रीवास्तव, आईपीएस-आरआर-1998 | अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवायें, उ०प्र०, लखनऊ। | अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवायें, उ०प्र०, लखनऊ के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध उ०प्र०, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार। |
| 3 | श्री यशवीर सिंह, आईपीएस-आरआर-2013 | पुलिस अधीक्षक, जनपद बस्ती। | पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर। |
| 4 | श्री कुंवर अनुपम सिंह, आईपीएस-आरआर-2013 | पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर। | पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 5 | श्रीमती रवीना त्यागी, आईपीएस-आरआर-2014 | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ। | पुलिस अधीक्षक, जनपद बाराबंकी। |
| 6 | श्री संजय कुमार, आईपीएस-एसपीएस-2014 | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर। | सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज। |
| 7 | श्री ओमवीर सिंह, आईपीएस-एसपीएस-2014 | पुलिस अधीक्षक, जनपद बलिया। | पुलिस अधीक्षक, जनपद बस्ती। |
| 8 | श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह, आईपीएस-एसपीएस-2016 | पुलिस अधीक्षक, जनपद हापुड़। | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज। |
| 9 | श्री कमलेश बहादुर, आईपीएस-एसपीएस-2017 | पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ। | पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 10 | श्री ईराज राजा, आईपीएस-आरआर-2017 | पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर। | पुलिस अधीक्षक, जनपद बलिया। |
| 11 | श्री अमित विजयनाथ, आईपीएस-आरआर-2017 | पुलिस अधीक्षक, जनपद बाराबंकी। | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ। |
| 12 | श्री राकेश कुमार मिश्रा, आईपीएस-एसपीएस-2018 | सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज। | पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ। |
| 13 | श्री विनय कुमार सिंह, आईपीएस-एसपीएस-2018 | पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन। | पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर। |
| 14 | श्री सूरज कुमार राय, आईपीएस-आरआर-2018 | पुलिस अधीक्षक, जनपद बागपत। | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर। |
| 15 | श्री चिराग जैन, आईपीएस-आरआर-2020 | पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जनपद आजमगढ़। | पुलिस अधीक्षक, नगर, जनपद बरेली। |
| 16 | श्री मानव पारिक, आईपीएस-आरआर-2020 | पुलिस अधीक्षक, नगर, जनपद बरेली। | पुलिस अधीक्षक, नगर, जनपद आजमगढ़। |
| 17 | श्री आलोक राज नारायण, आईपीएस-आरआर-2022 | सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई। | अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद मथुरा। |
| 18 | श्री पुणेन्दु सिंह, आईपीएस-एसपीएस-0 | पुलिस अधीक्षक/ स्टॉफ ऑफिसर टू डीजीपी, उ०प्र०। | पुलिस अधीक्षक, जनपद बागपत। |
| 19 | श्री मधुवन कुमार सिंह, आईपीएस-एसपीएस-0 | पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक, नगर आजमगढ़। | पुलिस अधीक्षक, जनपद हापुड़। |
| 20 | श्री सुरेश चन्द्र रावत, आईपीएस-एसपीएस-0 | पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा। | पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन। |