यूपी इंटरनेशन ट्रेड शो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'मायानगरी' में होगा UP इंटरनेशनल ट्रेड शो, दुनिया देखेगी यूपी का व्यापारिक विजन

UP International Trade Show: मुंबई में आयोजित हो रहे यूपी इंटरनेशनल ड्रेड शो न केवल निवेश की नई संभावनाओं को खोलेगा, बल्कि यूपी के व्यापारिक विजन को देश और दुनिया के सामने और मजबूती से रखेगा।

अभिषेक सिंह

UP International Trade Show: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी ताकत की साक्षी बनने जा रही है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 से पहले देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में आयोजित किए जा रहे रोड शो की श्रृंखला में यह चौथा मेगा आयोजन 25 जुलाई को मुंबई के चर्चगेट स्थित आईएमसी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वालचंद हीराचंद हॉल में आयोजित होगा।

दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों में हुए आयोजनों में निवेशकों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और उद्योगजगत से जुड़े लोगों ने उत्तर प्रदेश की नीतियों पर जिस भरोसे और उत्साह के साथ सहभागिता की, उसने यूपी को एक नई पहचान दी है। अब मुंबई में यह आयोजन न केवल निवेश की नई संभावनाओं को खोलेगा, बल्कि यूपी के व्यापारिक विजन को देश और दुनिया के सामने और मजबूती से रखेगा।

मंत्रारी केश सचान करेंगे नेतृत्व

इस मेगा रोड शो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार के निर्यात विजन 2025 को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है। इस आयोजन का नेतृत्व राज्य सरकार के एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान करेंगे। ‘टीम योगी’ के अधिकारी राज्य में हो रहे बुनियादी बदलावों, बेहतर अधोसंरचना, उद्योग मित्र नीतियों और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सुधारों की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में विदेशी राजनयिक, दूतावास अधिकारी, उद्योग संगठन, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, निवेशक, तकनीकी स्टार्टअप्स और एमएसएमई बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

रोड शो में दिखेगा ODOP का जलवा

रोड शो में उत्तर प्रदेश के टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग तथा ओडीओपी जैसे ब्रांड्स की दमदार प्रस्तुतियां होंगी। बेंगलुरू में यूपी की औद्योगिक शक्ति को मिली सराहना के बाद अब मुंबई में यह एक और बड़ा मंच होगा जहां यूपी के इनोवेशन और इंटीग्रेशन का प्रभाव देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर है। ओडीओपी के माध्यम से हर जिले की पहचान को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहुंचाया जा रहा है। यह रोड शो न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भी स्थापित करेगा।

अहमदाबाद में भी होगा रोड शो

मुंबई के बाद इस रोड शो श्रृंखला का अंतिम आयोजन 30 जुलाई को अहमदाबाद में होगा। इन सभी आयोजनों का मकसद 25 से 29 सितंबर 2025 के बीच ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के प्रति उत्साह और भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह ट्रेड शो ‘इनोवेट, इंटीग्रेट, इंटरनशनलाइज’ के विजन के साथ उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कारोबारी मानचित्र पर एक मजबूत पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला