उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन हो गया है
युवाओं को टैबलेट बांट रहे थे सीएम योगी तभी आई मां के निधन की खबर
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में सावित्री देवी ने अंतिम सांस ली
Savitri Devi Breathes Her Last in Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का उम्र से जुड़ी बीमारी के चलते सुबह 11 बजे निधन हो गया है। सीएम की मां सावित्री देवी 91 वर्ष की थी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में सावित्री देवी ने अंतिम सांस ली। जब यह सूचना आई तब सीएम योगी गोरखपुर में 50 हजार युवाओं को टैबलेट वितरित कर रहे थे।
सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20 अप्रैल 2020 को कोरोना काल के समय हुआ था। उस समय सीएम योगी कोरोना प्रोटोकॉल के चलते अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे। अब उनकी मां के निधन की खबर भी उस समय आई जब वो युवाओं के बीच पहुंचकर उनको प्रेरित कर रहे थे।
यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सीएम योगी की मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने एक्स के माध्यम से शोक प्रकट किया। उन्होंने लिखा कि मां का दुनिया से जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं सीएम योगी के साथ हैं।
गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी इस शोक की घड़ी में योगी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है।