UP में छाया घना कोहरा 
उत्तर प्रदेश

इधर देश भर में बढ़ रही गर्मी...उधर UP में छाया घना कोहरा, कड़ाके की ठंड देख लोग हैरान, बोले- हम तो AC चला रहे

Bulandshahr Weather: मार्च के महीने में कड़कड़ाती ठंड की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। लोगों के घरों में जहां एसी-कूलर चलने लगे वहां दूसरी ओर यूपी के बुलंदशहर में लोग रजाई, कान में टोपे पहने घूम रहे हैं

अर्पित शुक्ला

UP Weather: दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में अब ठंड धीरे-धीरे जा रही है और तापमान बढ़ने लगा है, लेकिन यूपी का बुलंदशहर अभी भी कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे से जूझ रहा है। मार्च के महीने में ऐसा मौसम देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दूर-दूर तक फैला कोहरा और ठंड में सन्नाटे में बैठे ग्रामीण नजर आए।

ठंड का असर

मार्च में इतनी ठंड की कल्पना करना मुश्किल है। जहां दिल्ली और अन्य राज्यों में लोग एसी और कूलर चला रहे हैं, वहीं बुलंदशहर के लोग रजाई, टोपी और जैकेट में बाहर घूमते नजर आए। सुबह का कोहरा इतना घना रहता है कि सामने कुछ देखना मुश्किल हो जाता है। एक स्थानीय ने कहा, “यहां बहुत ठंड है और अचानक मौसम बदल गया।”

वीडियो और सोशल मीडिया प्रतिक्रिया

लगभग 1 मिनट के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट्स में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं:

  • एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “प्रदूषण को कोहरा कहना कोई इनसे सीखे।”
  • दूसरे ने लिखा, “इसके पीछे का विज्ञान कोई समझा दो।”
  • एक और यूजर ने मजाक में कहा, “भाई मैं बनारस में एसी चलाकर सो रहा हूं।”
  • कुछ लोगों को हैरानी है कि कैसे कोई इतनी ठंड में रह सकता है जबकि अन्य जगह इतनी गर्मी है।

बुलंदशहर का यह मौसम न केवल स्थानीय लोगों बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में मार्च की गर्मी बढ़ी

दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 मार्च को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पिछले दो दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं भी बह रही हैं, जिनकी गति 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है। इस कारण सुबह और शाम के समय हवा का अनुभव और भी गर्म महसूस हो सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी