बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

विकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत

BJP MLA Shyam Prakash Statement: उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने विकास कार्यों को दरकिनार कर 'साम-दाम-दंड-भेद' से चुनाव जीतने की सलाह दी है। उनकी बात सुनकर आप सर पकड़ लेंगे।

प्रतीक पाण्डेय

UP BJP MLA controversial Statement: किसी भी चुनाव में जब नेता हमारे दरवाजे पर वोट मांगने आते हैं, तो उनका सबसे बड़ा वादा 'विकास' होता है। लेकिन गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने एक जनसभा के दौरान इस वादे के उलट एक बयान दिया है।

बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने खुले मंच से स्वीकार किया कि चुनाव केवल विकास के दम पर नहीं, बल्कि 'तिकड़म' से जीते जाते हैं। अब विधायक जी का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

विधायक ने विकास को बताया चुनावी जीत में बेअसर

विधायक श्याम प्रकाश ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए एक बात कही। उन्होंने कहा कि विकास की वजह से वोट नहीं मिलते। विधायक ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि जिन गांवों में उन्होंने शानदार सड़कें बनवाईं, विडंबना यह रही कि उन्हीं बूथों से उन्हें सबसे कम वोट मिले।

साम दाम दंड भेद की रणनीति अपनाने का दिया मंत्र

विधायक जी यहीं नहीं रुके, उन्होंने संभावित प्रधान पद के उम्मीदवारों और निवर्तमान प्रधानों को चुनाव जीतने का एक 'अनोखा' नुस्खा भी दे डाला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप 'साम', 'दाम', 'दंड' और 'भेद' का इस्तेमाल करके चुनाव जीतें। उनके अनुसार, चुनाव जीतने के लिए जितने भी संभावित तरीके हो सकते हैं, उन्हें अपनाया जाना चाहिए।

6 महीने बाद होगा पंचायत चुनाव

यह पूरा घटनाक्रम तब सामने आया जब उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्य की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है, और नई पंचायतों के गठन तक निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

ये प्रधान अगले छह महीनों तक पंचायतों के सामान्य प्रशासनिक कार्यों को संभालते रहेंगे। इसी मौके का फायदा उठाते हुए भाजपा विधायक ने उन्हें अगले चुनाव के लिए तैयार रहने और अभी से अपनी बिसात बिछाने की सलाह दी। उनके इस बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगले चुनाव की तैयारी विकास की फाइलों से ज्यादा 'तिकड़म' के कमरों में होने वाली है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं