CM योगी, पंकज चौधरी (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

'मिशन 27' में जुटी भाजपा, 15 दिनों के अंदर होंगे बड़े बदलाव! अखिलेश के PDA की काट निकालने जा रहे पंकज चौधरी

UP Assembly election 2027: यूपी बीजेपी जल्द ही अनुसूचित जाति मोर्चे, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अन्य मोर्चो के अध्यक्ष समेत टीम में बदलाव की संभावना है।

अर्पित शुक्ला

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, अगले 15 दिनों के भीतर पार्टी के विभिन्न मोर्चों में बदलाव देखने को मिल सकता है। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन में व्यापक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

यूपी बीजेपी जल्द ही अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत अन्य मोर्चों के अध्यक्षों और उनकी टीमों में बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया 28 फरवरी से पहले पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएगी।

मोर्चों में बदलाव की रणनीति

सूत्रों के अनुसार, इन बदलावों में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने पर खास जोर दिया जाएगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी स्वयं ओबीसी (कुर्मी) समाज से आते हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में जाट, ब्रज क्षेत्र में यादव और ब्राह्मण समुदाय को साधने की कोशिश भी इस नई टीम में दिखाई दे सकती है। जानकारों का मानना है कि समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण की काट की झलक भी इन बदलावों में देखने को मिल सकती है। यह संगठनात्मक कवायद आगामी पंचायत चुनाव, विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 सीटों पर होने वाले चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर की जा रही है, ताकि पार्टी का प्रदर्शन और मजबूत हो और यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की राह आसान हो सके। सूत्रों का कहना है कि विभिन्न मोर्चों में 30 से 40 फीसदी तक फेरबदल संभव है।

विधानसभा चुनाव को लेकर तेज हुई तैयारी

हाल ही में लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक भी हुई थी। इस बैठक में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न मोर्चों में संभावित बदलावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के बाद पंकज चौधरी ने कहा था कि पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों में काम करने वाले पदाधिकारियों की भूमिका बेहद अहम होती है। संगठन में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। समाज के अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों तक पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पहुंचाने में इन मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिससे अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ते हैं और पार्टी को मजबूती मिलती है।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!