उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पशु क्रूरता की वीभत्स घटना (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

कुत्ते ने बेटे को दौड़ाया तो पिता ने लिया राक्षसी अवतार, लाठियों से पीट-पीटकर हाथ से जबड़ा चीरा

Uttar Pradesh के उन्नाव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आाया है यहां एक स्ट्रीट डॉग ने बच्चे को दौड़ा दिया तो इससे नाराज पिता ने कुत्ते पर जमकर लाठियां भांज दी और फिर उसका जबड़ा पकड के चीरने लगा।

सौरभ शर्मा

Unnao Father Kills Street Dog: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से पशु क्रूरता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां बेटे के प्रति प्यार एक पिता की क्रूरता में बदल गया। यहां एक स्ट्रीट डॉग ने 8 साल के बच्चे को दौड़ा दिया, जिससे पिता इस कदर आग-बबूला हो गया कि उसने बेजुबान जानवर की पीट-पीटकर जान ले ली। इस हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है। आरोपी पिता ने कुत्ते को तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

यह दिल दहला देने वाली घटना दही थाना क्षेत्र के कटियान वसीरतगंज गांव की है। यहां लेदर फैक्ट्री में काम करने वाले वीरेंद्र कुमार का 8 साल का बेटा शनिवार रात करीब 8 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उसे दौड़ा लिया। बच्चा डरकर चिल्लाते हुए घर की तरफ भागा और इस दौरान जमीन पर गिरने से उसका घुटना छिल गया। बेटे की चीख सुनकर पिता वीरेंद्र बाहर आया और बच्चे के घुटने से खून बहता देख उसे लगा कि कुत्ते ने काट लिया है।

मेरे बेटे को काटेगा?

गलतफहमी का शिकार हुआ पिता वीरेंद्र गुस्से में आपा खो बैठा। वह घर से लाठी लेकर निकला और कुत्ते पर टूट पड़ा। उसने करीब 10 मिनट के अंदर बेजुबान जानवर पर 50 से ज्यादा बार लाठियों से वार किया। जब कुत्ता अधमरा होकर जमीन पर गिर गया, तो भी उसकी हैवानियत यहां पर नहीं रुकी। उसने कुत्ते की गर्दन पर पैर रखकर उसका जबड़ा अपने हाथों से चीरने की कोशिश की और उसे जबड़े से पकड़कर उठा लिया। इस दौरान वह लगातार चिल्ला रहा था, "मेरे बेटे को काटेगा?"

लोगों से भी कर डाली गाली-गलौज

इस क्रूरता को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने वीरेंद्र को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उन्हीं से उलझ पड़ा। एक युवक ने जब कहा, क्या मार ही डालोगे?, तो वीरेंद्र ने उसे गाली देते हुए धमकी दी, ज्यादा बोलेगा तो तेरा ही जबड़ा चीर दूंगा। लोगों ने किसी तरह कुत्ते को उसके चंगुल से छुड़ाया, लेकिन गंभीर चोटों और दर्द से तड़पते हुए कुछ ही देर में कुत्ते ने दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना के दो वीडियो सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन