बरेली में मस्जिद की दीवार गिराने को लेकर बवाल (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बरेली में एक बार फिर आमने-सामने आए दो समुदाय; जमकर चले ईंट-पत्थर, धरने पर बैठे बीजेपी विधायक

यूपी के बरेली में एक विवादित धार्मिक स्थल को गिराए जाने के बाद बवाल हो गया, जिसके बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके गए और जमकर नारेबाजी भी हुई।

अभिषेक सिंह

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर दो समुदाय आमने सामने आ गए हैं। लेकिन इस बार मामला किसी जुलूस या यात्रा का नहीं है बल्कि कोई मस्जिद का है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट और पत्थर बरसाए हैं। इतना ही नहीं दोनो ही तरफ से नारेबाजी भी हुई है।

यूपी के बरेली में एक विवादित धार्मिक स्थल को गिराए जाने के बाद बवाल हो गया, जिसके बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके गए और जमकर नारेबाजी भी हुई। घटना की खबर मिलते ही बीजेपी विधायक भी मौके पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। बीजेपी विधायक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के संरक्षण में अवैध मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है।

पूरा मामला बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव केलाडांडी का है। यहां विवादित स्थल पर नमाज अदा किए जाने के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने उसकी दीवार तोड़ दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक कमरा बनाकर उसे मस्जिद का रूप दे दिया गया था, जिसमें लोग नमाज पढ़ने लगे। हिंदू समुदाय ने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की।

विवादित स्थल पर लगा ताला

अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर बवाल नवाबगंज एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने विवादित स्थल पर ताला लगवा दिया और दो होमगार्ड तैनात कर दिए। लेकिन, शुक्रवार को जबरन ताला तोड़कर वहां जुमे की नमाज अदा की गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और उन्होंने विवादित स्थल की दीवार तोड़ दी। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर फेंके गए।

धरने पर बैठ गए बीजेपी विधायक

घटना की खबर मिलते ही एसडीएम नवाबगंज अजय कुमार उपाध्याय और सीओ हर्ष मोदी क्योलड़िया थाना, नवाबगंज थाना और हाफिजगंज थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विवादित स्थल की दीवार तोड़ने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और विवादित स्थल की टूटी दीवार का निर्माण शुरू करा दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग और भड़क गए और एसडीएम, सीओ को घेर लिया। नवाबगंज के भाजपा विधायक एमपी आर्य मौके पर पहुंचे और प्रशासन के विरोध में धरने पर बैठ गए।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान भाजपा विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मदद से अवैध मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे ग्रामीण इस एकतरफा रवैये से परेशान हैं। हम अवैध मस्जिद के निर्माण को रोकने के लिए धरने पर बैठे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव देखा जा रहा है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव